Agriculture Knowledge for Everyone

babycorn Tag

Post harvest management of Baby Corn. बेबी कार्न को बाजार फसल के रूप में उगाया जा सकता है। कार्न के ताजेपन, नमी और गुणवत्ता को बनाये रखने के लिए छिलकों के साथ बेबी कार्न का विपणन करने की शिफारिस की जाती है। बेबी कार्न की विपणनीयता का निर्धारण करने में विपणन मानक मुख्य कारक होते हैं। बाजार के मानकों में नाशीजीवों या रोगो के कारण होने वाले नुकसान से मुक्त, सफेद से हल्के पीले तक के भिन्न रंग बेबी काॅर्न की बेलनाकार आकृति और आकार के आमाप शामिल होते हैं। उद्योग में बाजार/ डिब्बे बंदी के लिए इष्टतम आकार की आवश्यकता है। छिलका उतरे हुए बेबी कार्न 4.5 से 10 सेमी. लम्बे, और 7 से 17 मिमी. ब्यास के होने चाहिए। दाने का छोटा आकार, दानों की सीधी पंक्तियां नुकीले शिरे जैसी विशेषतायें हैं जिन्हें उच्च गुणवत्ता वाले बेबी काॅर्न के लिए बरीयता दी जाती है। शहरों के पास स्थित किसान लाभप्रद स्थिति में होते हैं क्योंकि वे होटलों में और बाजारों में सीधे बिक्री कर सकते हैं। लवण जल की घोल में संरक्षित किये गये प्रसंस्कृत/ डिब्बा बंद तथा शीशे के जारों में पैक बेबी कार्न उन किसानों के लिए एक अच्छा अवसर है जो परिनगरीय बाजारों से दूर है। ताजे के साथ ही प्रसंस्कृत बेबी कार्न के लिए निर्यात के ब्यापक अवसर...

Baby Corn Production Technology मक्के के अनिषेचित भुट्टे को बेबी काॅर्न कहते हैं। इसकी लम्बाई 6-12 सेमी. एवं ब्यास 1-1.5 सेमी. होता है। अच्छा बेबी काॅर्न हल्के पीले रंग का होता है। सिल्क आने के 1-3 दिन के अन्दर इसकी तुड़ाई करनी चाहिए। एक वर्ष में बेबी काॅर्न की 3-4 फसलें ली जा सकती हैं। इसकी कम लागत में उत्पादन, देश के भीतर उच्च मांग, आशाजनक बाजार, मूल्य संवर्धन की गुंजाइश,  स्थानीय अर्थव्यवस्था को सहायता और बढ़ी हुई आय के कारण यह किसानों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। ताजी भुट्टों की कटाई के बाद बेबी काॅर्न के बचे हुए डंठल और पत्तियां पशुधन के खाद्य पदार्थाें और साइलेज के रूप में इस्तेमाल की जा सकती है। यह घर और रेस्टोरेंट के व्यंजनों में एक संघटक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बेबीकार्न में अधिक फास्फोरस (86 मिग्रा/ 100 ग्रा खाद्य हिस्सा), फोलेट,  रेशा, बिटामिन बी, और कम कैलोरी के कारण यह अधिक पोषक है। बेबी काॅर्न की उत्पादन तकनीक बेबीकाॅर्न का उत्पादन सामान्य मक्का उत्पादन के समान ही है केवल इस में घनत्व, नर मंजरी को हटाना और जल्दीक टाईका अन्तर है। बेबी काॅर्न की खेती के लि‍ए मृदा बेबी काॅर्न की खेती के लिए अच्छी प्रकार से सिंचित, बलुई दोमट से सिल्टी दोमट मृदा उत्कृष्ट होती है। हल्की और समभावी मृदायें बेहतर होती...