Agriculture Knowledge for Everyone

bhindi main keet niyantran Tag

Safe and secure pest management in Okra (Bhindi) भिण्डी वर्षा एवं गर्म मौसम की मुख्य सब्जी की फसल है, जो भारतवर्ष के लगभग सभी भागो में उगाई जाती है। इसकी फली में प्रोटीन, कैल्शियम, रेशा तथा अन्य खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। भिण्डी के फली को सब्जी बनाने में, जबकि जड़ एवं तनों का उपयोग गुड तथा चीनी को साफ करने में किया जाता है। इसके निर्यात द्वारा विदेशी मुद्रा भी अर्जित की जा सकती है, क्योंकि विश्व के कुछ देशों में इसके वीज का पाऊडर बना कर काफी के स्थान पर उपयोग किया जाता हैं। सम्पुर्ण बिहार में वर्षा एवं गर्म मौसम में भिण्डी फसल की खेती की जा सकती है। भिण्डी की फसल के लिए जलवायु भिण्डी की फसल के लिए लम्बे गर्म मौसम की आवश्यकता होती है। इस फसल की खेती के लिए २५-३० डिग्री सेंटीग्रेट तापमान उपयुक्त पाया गया है, जबकि ४० डिग्री सेंटीग्रेट से ज्यादा तापमान सहन करने की क्षमता इस फसल में नहीं होती है। बीज जमाव के लिए उपयुक्त तापमान १७-२०  डिग्री सेंटीग्रेट, जबकि पौधों की बढ़वार के लिए ३५ डिग्री सेंटीग्रेट तापमान सर्वोत्तम माना जाता है। औसत तापमान १८ डिग्री सेंटीग्रेट कम होने की स्थिति में वीज के जमाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। भिण्डी के खेत की तैयारी वैसे तो इस फसल की खेती विभिन्न प्रकार...