Agriculture Knowledge for Everyone

biodynamic Tag

Silicone: A beneficial Ingredient for plants पोधो को अपना जीवन च्रक पूरा करने के लिए कुल १८ पोषक तत्वो की आवशकता होती हे। सिलिकॉन इन्ही में से एक आवश्यक पोषक तत्व हे। सिलिकॉन मुख्य रूप से पोधो की शक्ति और कठोरता को बढ़ाने तथा पोधो के ऊतकों में अपनी उच्च क्षमता के साथ जुडा हुवा हे। सिलिकॉन रक्षा प्रतिक्रिया तंत्र द्वारा पोधो में आने वाले रोगों के प्रति प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाता है। यह कई पौधों मे आनुवंशिक रूप से जैविक और अजैविक तनाव दूर करने के लिए भी लाभदायक हे। सिलिकॉन का संक्षिप्त इतिहास सिलिकॉन मिट्टी में ऑक्सीजन के बाद दूसरा सबसे ज्यादा मात्रा में पाये जाने वाला तत्व है। सिलिकॉन डाइऑक्साइड मिट्टी द्रव्यमान का 50-70% भाग हैं। हालांकि पौधों की वृद्धि और विकास में सिलिकॉन की भूमिका 20 वीं सदी की शुरुआत तक अनदेखी की गई थी। क्योंकि प्रकृति में सिलिकॉन की कमी या विषाक्तता के लक्षण स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे थे, सिलिकॉन की बहुतायत के कारण, पोध-वेघानिको ने काफी हद तक इसे नजरअंदाज कर दिया था। नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम के रूप में रासायनिक उर्वरकों की लगातार मांग के कारण मिट्टी में सिलिकॉन की उपलब्धता समाप्त हो चुकी थी। मिट्टी में सिलिकॉन की कमी के बारे में जागरूकता अब सीमित नहीं समझी जाती हे। सिलिकॉन पौधों की वृद्धि, विकास,...