Agriculture Knowledge for Everyone

Cactus Tag

Cultivation Technique of Beneficial Dragon Fruit (pitaya or pitahaya) ड्रैगन फ्रूट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद और पोषक तत्त्वों से भरपूर फल माना जाता है। ड्रैगन फ्रूट का फल अंदर से काफी मुलायम और बहुत टेस्टी होता है। केक्टस की नस्ल से निकलने वालेे  ड्रैगन फ्रूट में हमारे शरीर के लि‍ए अच्छे प्रोटीन की काफी मात्रा उपलब्ध रहती है। यह एक अनोखा फूल है जो रात के समय जयादा तेजी बढ़ता है और इसी लि‍ए इसका एक फेमस नाम  क्वीन ऑफ़ द नाईट भी है । ड्रेगन फ्रूट मुख्य रूप से थाइलैंड, वियतनाम, इज़रायल और श्रीलंका में लोकप्रिय है। बाजार में 150 -200 रु कि‍लो तक दाम मिलने की वजह से हाल के दिनों में भारत में भी इसकी खेती का प्रचलन बढ़ा है। कम वर्षा वाले क्षेत्र ड्रैगन फ्रूट की खेती के लिए उपयुक्त माने जाते हैं। ड्रैगन फ्रूट में औषधीय गुण भी होते हैं। इस फल में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा पायी जाती है जो कई सारे रोगों से लड़ने में सहायता करता है। इस फल के सेवन से मधुमेह नियंत्रित होती है। शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ड्रेगन फ्रूट के पौधे का उपयोग सजावटी पौधे के साथ साथ ड्रेगन फ्रूट के उत्‍पादन के लिए कि‍या जा सकता है।यह फ्रूट खाने में मुलायम होता है और हमें हमारे दैनिक जीवन में...