Agriculture Knowledge for Everyone

cultivation of mentha Tag

मेंथा (पुदीना) की उन्नत खेती मेंथा का तेल व्यवसायिक रूप से महत्वपूर्ण योगदान रखता है। इसका व्यापक रूप से प्रयोग दवा उद्योग में किया जाता है। प्राचीन काल से ही मेंथा (पुदीना) को किचन गार्डनिंग में प्रयोग किया जाता था। प्राथमिक रूप से मेंथा के तेल में मेंथाल पाया जाता है। मेंथा के तेल का प्रयोग ज्यादातर टूथपेस्ट के स्वाद के रूप में , नहाने के साबुन में, चबाने वाली चिंगम तथा अन्य बहुत से खाद्य पदार्थों में इसका प्रयोग किया जाता है। ऐसा माना जाता है, कि मेंथा का जन्म स्थान भूमध्यसागरीय क्षेत्र के आसपास से हुआ है। और वहां से यहां विभिन्न देशों में समय-समय पर पहुंचाया जाता रहा है। सामान्यतः जापानी मेथी की खेती बड़े पैमाने पर ब्राजील, जापान, अर्जेंटीना, थाईलैंड, चीन व भारत में की जाती है। भारत में मेंथा की खेती उत्तरी मैदानों में की जाती है। इसमें मुख्यत: उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार आदि राज्यों में की जाती है । उत्तर प्रदेश में मेंथा की खेती मुख्यतः पीलीभीत, बाराबंकी, फैजाबाद, लखनऊ आदि, जिलों में बड़े पैमाने पर की जाती है। मेंथा की खेती इन जिलों में प्रमुख फसल के रूप में अपना स्थान बना लिया है। जलवायु मेंथा की फसल के समुचित बढ़वार  के लिए आवश्यकता क्रम 20 से 300C होना चाहिए। जबकि कटाई के समय तेज धूप होनी...