Agriculture Knowledge for Everyone

date palm Tag

Bayod disease of date palm and its management.  बायोड अरबी भाषा के शब्द ’अबीआध’ से बना है जिसका अर्थ होता है- ’खजूर की अपुष्प-पर्ण (Fronds) का सफेद होना। 1870 में इस रोग की सूचना सबसे पहले जगोरा-मोरक्को में मिली थी। 1940 तक, यह रोग व्यावहारिक रूप से सभी मोरक्को ताड़ पेड़ों के साथ-साथ पश्चिमी और मध्य अल्जीरिया सहारा के क्षेत्रों में होने लगा था। बायोड रोग ने जब अपना मारक महामारी रूप प्रस्तुत किया था, तब इससे बहुत तबाही मची थी। बायोड रोग ने एक सदी में बारह लाख से अधिक मोरक्को में और तीन लाख से अधिक अल्जीरिया में खजूर के पेड़ों को नष्ट कर दिया था। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और उच्च गुणवत्तायुक्त फलोपज देने वाली किस्मों (मेडजूल, डेगलेट, नूर, बोउ और फैगस) को बायोड रोग ने नष्ट कर दिया था। यह मरुस्थलीकरण की एक विध्वंसकारी घटना थी। इसके परिणामस्वरूप किसानों को मजबूर होकर अपनी जमीनें छोड़कर बड़े शहरों की ओर पलायन करना पड़ा था। अल्जीरिया में रोगनिरोधी उपायों की खोज के लिए नियमित रूप से प्रयास किए जा रहे हैं ताकि बायोड रोग का समूल उन्मूलन किया जा सके। यह निश्चित रूप से, दुनिया के खजूर उत्पादक क्षेत्रों में मानव की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में एक गंभीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। बायोड रोग प्लेग की तरह है अतः इसके लिए एक...