Agriculture Knowledge for Everyone

disease management Tag

Convent।onal methods of crop pest and disease management फसलों में बीमारीयों तथा कीडों के प्रकोप से उत्‍पादन मे सार्थक कमी होती है। इनके प्रबंधन के लि‍ए रासायनि‍क दवाओं का बहुतायत से प्रयोग कि‍या जाता है परन्‍तू परम्‍परागत तरीके अपनाकर भी फसलों में कीट पतंगों का प्रभावी नि‍यंत्रण कि‍या जा सकता है। इससे रसायनों के अवशिष्ट कूप्ररभाव से बचा जा सकता है।   एक किलो लहसुन कूचल कर 2.5 लीटर पानी में, मिट्टी के बर्तन में तथा 200-250 ग्राम तम्बाकू 2.5 लीटर पानी में मिट्टी के बर्तन में अलग अलग सडायें । सात दिनों के बाद दोनों को छान कर आपस में मिला दें तथा 100 ग्राम सर्फ़ और 95 लीटर पानी में मिलाकर गंधी कीट के खिलाफ प्रयोग करें । आवश्यकतानुसार इसी अनुपात में मिलकर छिड़काव करें । 50 ग्राम लाल सुखा मिर्च पाउडर 13 लीटर पानी में रात को भिगो लें तथा सुबह छान कर धूप में माहू के नियंत्रण के लिए प्रयोग करें । 20 ग्राम हींग 50 लीटर पानी में घोल कर लाल मकड़ी तथा सफ़ेद मक्खी के नियंत्रण के लिए प्रयोग करें । 20 ग्राम कपूर 50 लीटर पानी में घोल कर लाल मकड़ी के नियंत्रण के लिए प्रयोग करें । मक्के के खुखड़ी को मिट्टी के बर्तन (छेदे हुए) में रखकर धक दें तथा इसे दीमक वाली जगह पर मिट्टी में गाड़ दें...