06 Apr स्ट्रॉबेरी की खेती – अधिक आय का अच्छा साधन
Strawberry farming, perfect instrument of more income स्ट्राबेरी एक महत्वपूर्ण नरम फल है,जिसको विभिन्न प्रकार की भूमि तथा जलवायु में उगाया जा सकता है। यह पॉलीहाउस के अंदर और खुले खेत दोनों जगह हो जाता है। इसका पौधा कुछ ही महीनों में फल दे सकता है। इस फसल का उत्पादन बहुत लोगों को रोजगार दे सकता है। स्ट्रॉबेरी दुसरे फलों के मुकाबले जल्दी आमदनी देता है। यह कम लागत और अच्छे मूल्य का फल है। स्ट्रॉबेरी फ्रेगेरिया जाति का एक पौधा होता है, जिसके फल के लिये इसकी विश्वव्यापी खेती की जाती है। स्ट्रॉबेरी की विशेष गन्ध इसकी पहचान है। ये चटक लाल रंग की होती है। इसे ताजा फल के रूप में खाया जाता है। स्ट्रॉबेरी स्वाद में हल्का खट्टा और हल्का मीठा होता है। साथ ही इसे संरक्षित कर जैम, रस, आइसक्रीम, मिल्क-शेक, कन्फेक्शनरी , चूइंगम, सॉफ्ट ड्रिंक आदि के रूप में भी इसका सेवन किया जाता है। स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी , विटामिन-बी 1, बी 2, नियासिन, प्रोटीन और खनिजों का एक अच्छा प्राकृतिक स्रोतों है। इसमें मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। स्ट्राबेरी की किस्में भारत में स्ट्राबेरी की बहुत सी किस्में उगाई जाती हैं जैसे कि: कैमारोजा- यह एक कैलीफोर्निया में विकसित की गई किस्म है व थोड़े दिन में फल देने वाली किस्म है। इसका फल बहुत बड़ा व मजबूत होता है। यह...