16 Jan Earthworm manure, an essential ingredient for organic farming
केंचुआ खाद, जैविक कृषि के लिए एक जरूरी सामग्री वर्तमान परिदृश्य में अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी में जीवांश कार्बन का स्तर लगातार कम हो रहा है, तथा कृषि रसायनों के अंधाधुंध उपयोग से मृदा जीव भी नष्ट होते जा रहे हैं। अतः भविष्य में मृदा उर्वरता को संरक्षित रखनेे तथा इसकी निरन्तरता को बनाये रखने के लिए जीवांश खाद उपयोग को बढ़ावा देने की नितान्त आवश्यकता है। जीवांश खादों में वर्मीकम्पोस्ट (केंचुआ खाद) का विशिष्ट स्थान है, क्योंकि इसे तैयार करने की विधि सरल एवं गुणवत्ता काफी अच्छी होती है। केंचुआ खाद जैविक कृषि के लिए एक प्राचीन एवं उत्तम जैविक खाद है। पूरे विश्व में केंचुए की लगभग 3000 प्रजातियाँ पायी जाती है। इनमें से भारत में लगभग 509 प्रजातियाँ उपलब्ध है। केंचुआ खाद क्या है ? - केंचुओं द्वारा निगला हुआ गोबर, घास-फूस, कचरा आदि कार्बनिक पदार्थ इनके पाचन तंत्र से पिसी हुई अवस्था में बाहर आता है, उसे ही केंचुआ खाद कहते हैं। केंचुआ खाद जल घुलनशील पोषक तत्वों से युक्त होता है। यह पोषक तत्व से भरपूर जैविक खाद और मृदा अनुकूलक है जो पौधों के द्वारा अपेक्षाकृत आसानी से अवशोषित किए जाते है। चूंकि केंचुए साधारण रूप में खनिजों को पीस कर समान रूप से मिश्रित करते हैं, पौधों को उन्हें प्राप्त करने के लिए न्यूनतम प्रयास...