Agriculture Knowledge for Everyone

flower cultivation Tag

Commercial cultivation of Gerbera in polyhouse जरबैरा, जरबैरा जेम्सोनाई (gerbera), जिसे ऐस्टेरेसी कुल के अन्तर्गत श्रेणीबध्द किया गया है, दक्षिणी अफ्रिकी मूल का पौधा है। इसलिए जरबैरा को ''अफ्रिकन डेजी'' के नाम से भी जाना जाता है। यह बहुवर्षीय कर्तित पुष्प वाला पौधा है एवं कर्तित पुष्पों में इसका महत्वपूर्ण स्थान है। जरबैरा की खेती बिना पालीहाऊस के भी की जा सकती है परन्तु खुले स्थान में जरबैरा लगाने पर पौधो की अच्छी वृध्दि नहीं हो पाती जिसके परिणामस्वरूप फूलों की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती और बाजार में अच्छा मूल्य नहीं मिल पाता। अत: अच्छी गुणवत्ता के फूल लेने के लिए जरबैरा को पालीहाऊस/ ग्रीनहाऊस मे ही उगाएं। पालीहाऊस एक विशिष्ट आकार की संरचना होती है, जिसको 200 से 400 माइक्रॉन मोटाई वाली पराबैंगनी विकिरणों से अवरोधी, सफेद रंग की पारदर्शी प्लास्टिक चादर से ढका जाता है। कम क्षेत्रफल में अधिकतम लाभ कमाने के लिए यह एक उत्ताम तकनीक है। हालाकिं इसमें प्रारम्भिक खर्च अधिक हैं परंतु भारत सरकार तथा राज्य सरकारों ध्दारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में मजबूती से कदम बढ़ाए जा सकते हैं। ग्रीनहाऊस मे फूलों के उत्पादन की तकनीक भारत के लिए नई है। इसी कारण सभी इकाइयों को हालैण्ड, इजराइल तथा अन्य देशों के सहयोग से चलाया गया है। भारत में संरक्षित बागवानी की शुरूआत लगभग...