08 Jun ग्रामोफोन मोबाइल एप : किसानों का साथी भी और सलाहकार भी
Gramophone Mobile App: Farmers' Companions and Consultants अभी तक हमारे देश के किसान आसमान का रंग और पक्षियों का व्यवहार देखकर बोवनी का समय भांपते थे और खेती संबंधी अन्य कार्य करते थे। मौसम की सही जानकारी उनके पास नहीं होने से बारिश का इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं होता था। उन्हें न तो खेती की आधुनिक जानकारी देने का कोई इंतजाम था और न कीट-पतंगों से बचाव का! लेकिन, अब नई टेक्नोलॉजी के साथ-साथ किसानों को फसल संबंधी सारी जानकारी देने के लिए एक ऐसा मोबाइल एप ग्रामोफोन आया है जो किसानों की हर समस्या को उनके एक क्लिक से हल कर देता है। उनकी अपनी भाषा हिंदी वाला ये मोबाइल एप किसानों को उनकी हर समस्या का आसान हल सुझाता है। एक खास बात ये भी कि इस एप से जुड़े टोल फ्री नंबर (1800 123 6566) पर मिस कॉल करके किसान अपनी खेती से जुडी किसी भी जिज्ञासाओं का विशेषज्ञों के जरिए समाधान पा सकते हैं। ग्रामोफोन ऐसा मोबाइल एप है जो किसानों को बेहतर पैदावार प्राप्त करने के लिए समय पर सही और सटीक सूचना देता है। क्योंकि, किसानों को जितनी त्वरित और सही जानकारी और सलाह मिलेगी, वे उतनी ही तत्परता से खेती से संबंधित आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। इसलिए कि कोई भी टेक्नोलॉजी...