Agriculture Knowledge for Everyone

guava disease Tag

Integrated Disease and Pest Management for  Prevention of Wilt in Guava अमरुद उष्ण- उपोष्णकटिबंधीय देशो की एक महत्वपूर्ण फल फसल है| अमरूद अक्सर कटिबंधों के सेब के रूप में जाना जाता है| यह उष्णकटिबंधीय अमेरिका का मूल निवासी है और भारत में देशीयकृत हुआ है| यह व्यावसायिक रूप से भारत , चीन , इंडोनेशिया , दक्षिण अफ्रीका , फ्लोरिडा , हवाई,  मिस्र , यमन , ब्राजील , मेक्सिको , कोलंबिया , वेस्टइंडीज , क्यूबा , वेनेजुएला , न्यूजीलैंड , फिलीपींस , वियतनाम और थाईलैंड में मुख्य फसल है और इसकी वजह साल भर  उपलब्धता, उच्च  पोषण सतर, औषधीय मूल्य , और वहन करने योग्य कीमत , परिवहन , हैंडलिंग  आदि है| यह भारत के लगभग सभी राज्यों में उगाया जाता है| भारतीय अमरूद की सभी  किस्मे एक ही जाती से है जो की गुअजावा है| अमरूद अक्सर अमीर फल के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसके बीज ओमेगा 3 और ओमेगा 6 संतृप्त फैटी एसिड  से भरपूर है| विशेष रूप से फल में रेशे साथ ही विटामिन ए और सी पाया जाता है| यह  पोटेशियम, मैग्नीशियम, आवश्यक पोषक तत्वों से अभिग्रहित है साथ ही कैरोटीन, पोलीफीनोल, एंटीओक्सिडेंट का भी अच्छा स्रोत है| अमरुद की तीन फसले आती है पर सर्दियों की सबसे अच्छी फसल मानी जाती है, लेकिन बहुत से लोग इसे ठंडी तासीर...

Guava Cultivation, an apple of Sawai Madhopur. अमरूद भारत के प्रमुख फलों में से एक लोकप्रिय फल है। अपनी व्यापक उपलब्धता, भीनी सुगन्ध एवं उच्च पोषक गुणों के कारण यह ‘‘गरीबों का सेब’’ भी कहलाया जाता है। अमरूद के फलों में विटामिन ‘सी’ (200-300 मिली. ग्राम प्रति 100 ग्राम फल) की प्रचुर मात्रा होती है। अमरूद के फलों को ताजे खाने के साथ-साथ, व्यवसायिक रूप से प्रसंस्करित कर जैम, नेक्टर एवं स्वादिष्ट पेय बनाकर प्रयुक्त किया जाता है। अमरूद के अधिक उत्पादन के लिये इन पहलुओं पर ध्यान रखना चाहिए। अमरूद की खेती के लि‍ए जलवायु : यह उष्ण एवं उपोष्ण दोनो प्रकार की जलवायु में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है, तथा यह सूखे को भी सहन कर सकता है। अमरूद फलवृक्ष 30 डिग्री तापमान पर बहुत अच्छी वृद्धि करता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री होना आवश्यक हैं। अमरूद उगाने के लि‍ए भूमि : फलोद्यान के लिए 4.5 से 9.0 पी. एच. मान की बलुई दोमट मिट्टी उपयुक्त है, अत: इसे जलाक्रांत एवं क्षारीय मृदाओं में सुधार कर भी उगाया जा सकता हैं। अमरूद की उन्नत किस्में : इलाहबाद सफेदा : इलाहाबाद की इस महत्वपूर्ण प्रजाति में बीज द्वारा प्रवर्धन के कारण बड़ी विविधता पाई जाती है। फल आकार में बड़े, गोल, चिकने व श्वेत, पीले रंग के होते है। फल का गुदा मीठा, सफेद, ठोस तथा मुलायम व...