11 Jan संकर धान बीज उत्पादन की नर्सरी का प्रबंधन
Nursery management of hybrid rice seed production संकर धान बीज उत्पादन की नर्सरी के लिए चिकनी दोमट, 35 पी.एच. वाली मिट्टी उप्युक्त होती है। धान का शुध्द संकर बीज में मिलावट रोकने के लिए पिछले मौसम में उगाये गये धान का क्षेत्र या खेत नहीं होना चाहिए। संकर धान की नर्सरी विधि धान की नर्सरी तैयार करने की कई विधियां होती है। लेकिन संकर बीज उत्पादन के लिए नमी (वैट) या आर्द्र विधि का अपनाना उचित होता है अथवा वहां पानी की समुचित सुविधा होनी चाहिए। नमी क्यारी नर्सरी विधि पारम्परिक विधि के 10 प्रतिशत के मुकाबले एक हैं, क्षेत्रफल के लिए भूमि की कुल आवश्यकता 2.5-3.0 प्रतिशत ही होगी। नमी क्यारी विधि से मजबूत तथा स्वस्थ पौध मिलती है। नमी क्यारी विधि नर्सरी में खरपतवार भी कम उगते है। बीज की मात्रा एक हैक्टेयर संकर धान बीज के लिए 20 किग्रा0 मादा पैतृक तथा 5 किग्रा0 नर पैतृक 80 प्रतिशत अंकुरण वाला बीज उपयुक्त होता है। बोने के समय संकर धान बीज उत्पादन के लिए जून के प्रथम सप्ताह में नर्सरी की बुआई कर देनी चाहिए। बीज का उपचार बीजों को सबसे पहले नमक के पानी में (1:40) भिगो दिया जाता है जो हल्के बीज होते है वो तैरने लगते है। उन्हें अलग निकाल कर फेंक दिया जाता है। बाकि एक हैक्टेयर के लिए बीज को उपचार के...