22 Mar सौर ऊर्जा संचालित ड्रिप सिंचाई प्रणाली – ऊर्जा और पानी की बचत करने के लिए सबसे उत्तम तरीका
Solar Power Drip Irrigation System - Best way to save energy & water भारत एक कृषि प्रधान देश है हमारे देश की 60 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि गतिविधियों से जुडी हुई है। कृषि उत्पादन में निवेश के रूप में ऊर्जा की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। सामान्यतया: ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्यों में पंप सेट को चलाने के लिए डिजल का उपयोग किया जाता है जो कि आज कल प्रतिदिन महंगा हो रहा है तथा उसके धुंए और ध्वनि से जैविक पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है । दूसरी ओर हम देंखे तो पायेंगे कि किसान अभी भी सिंचाई कि परम्परागत (बाढ़ सिचाई) विधियों का उपयोग कर रहे है जिससे पानी की क्षति अधिक व सिंचाई की दक्षता भी कम रहती है । आज हमारे देश की 22 प्रतिशत उर्जा (Non-Renewable Energy Consumption) एवं 80 प्रतिशत पानी का उपयोग अकेले कृषि क्षेत्र में होता है । हमारे देश में इस ऊर्जा एवं पानी के अपव्यय को रोकने की बहुत ज्यादा आवश्यकता है । इन दोनों के अपव्यय को रोकने की सबसे अच्छी प्रणाली "सौर ऊर्जा संचालित ड्रिप सिंचाई प्रणाली" है । इस प्रणाली के प्रयोग से हम ऊर्जा के साथ-साथ पानी के अपव्यय को भी कम कर सकते है । सौर ऊर्जा संचालित ड्रिप सिंचाई दो प्रणालियों, अर्थात सौर ऊर्जा चालित पंप और ड्रिप सिंचाई प्रणाली का...