04 Apr Advanced cultivation techniques of jackfruit
कटहल की उन्नत खेती तकनीक कटहल भारत का एक महत्वपूर्ण फल है। इसकी उत्पत्ति भारत में हुई हैं। यह विश्व के अन्य देशों में भी उगाया जाता हैं। भारत वर्ष में इसकी खेती पूर्वी एवं पश्चिमी घाट के मैदानों, उत्तर-पूर्व के पर्वतीय क्षेत्रों, संथाल परगना एवं छोटा नागपुर के पठारी क्षेत्रों, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बंगाल के मैदानी भागों में मुख्य रूप से की जाती है। इसे दक्षिण भारत में प्रमुखता से उगाया जाता हैं। जगदलपुर व बस्तर कटहल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। कटहल का पौधा एक दीर्घजीवी, सदाबहार, 8-15 मी. ऊँचा बढ़ने वाला, फैलावदार एवं घने क्षेत्रकयुक्त बहुशाखीय वृक्ष होता है। कटहल के छोटे एवं नवजात मुलायम फल सब्जी के रूप में प्रयोग किये जाते हैं। जैसे-जैसे फल बड़े होते जाते है इनमें गुणवत्ता का विकास होता जाता है एवं परिपक्व होने पर इसके फलों में शर्करा, पेक्टिन, खनिज पदार्थ एवं विटामिन ‘ए’ का विकास होता है। कटहल में कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, कैल्शियम, फ़ॉस्फोरस, लौह तत्व विटामिन ‘ए’ एवं थायमिन प्रचुर मात्रा में मिलता है। कठहल के लिए भूमि कटहल के पौधे लगभग सभी प्रकार की मिट्टी में उगाऐ जा सकतेे है परन्तु अच्छी जल निकास वाली गहरी दोमट मिट्टी इसकी बढ़वार एवं पैदावार के लिए उपयुक्त होती है क्योंकि इनकी जड़े भूमि में अधिक पानी के जमाव को सहन नहीं कर सकती...