Agriculture Knowledge for Everyone

krishi Tag

Digital technology is the best platform to double farmers' income डिजिटल एग्रीकल्चर यानि फसलों की पैदावार बढ़ाने और खेती को सक्षम व लाभदायक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों और सेवाओं का इस्तेमाल करना। किसान अब खेती से जुड़ी अपनी समस्याओं से निपटने, नई कृषि विधियां सीखने और दुनिया भर में हो रहे कृषि प्रयोगों के बारे में जानने के लिए फेसबुक, व्हॉट्सऐप, यूट्यूब, सीडी जैसे साधनों से जुड़ रहे हैं। खेती को बेहतर बनाने में सूचना प्रोद्योगिकी से जुड़े ये प्लेटफॉर्म काफी काम आ रहे हैं। कृषि संबंधी पोर्टल या वेबसाइट, स्मार्टफोन एप्लिकेशन, डिजिटल उपकरण, टेलीविज़न आदि सभी डिजिटल प्रौद्योगिकी का कृषि में अनुप्रयोग बढ़ता जा रहा है। विभिन्न सूचना प्रणाालियों का डिजाइन तैयार करने, उन्हे विकसित करने तथा उनके संचालन या प्रबंध का काम डिजिटल प्रौद्योगिकी के सहयोग से सम्पन्न किया जाता है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में कृषि में अनुप्रयोगों की नई संभावना,ं डिजिटल प्रौद्योगिकी द्वारा तलाश की जा रही है। कृषि प्रसार, मत्स्य पालन, बागवानी, पशु पालन, भूमि रिकाॅर्ड आदि प्रमुख क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके कृषि विकास को नवीन आयाम दिया है। भूमि से संबन्धित अभिलेखों का कंप्यूटरीकरण् करना डिजिटल प्रौद्योगिकी का सर्वाधिक महत्वपूर्ण अनुप्रयोग है। खेती में डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्या हैं फायदे फसलों को रोपने और बीजाई करने के बारे में नयी तकनीकों के बारे में जानकारी...

कृषिसेवा, कृषि‍ की एक आनलाईन पत्रिका है। इसका प्रकाशन पारंम्‍परि‍क पत्रि‍काओं और जर्नलों के इस्‍यू मोड प्रकाशन वि‍धि‍ से अलग , रोलिंग मोड में किया जाता है।अर्थात जैसे ही आलेख प्रविटियां प्राप्‍त होती है तुरन्‍त ही उन्‍हे प्रकाशित किया जाता है।  कृषिसेवा का मुख्‍य उद्देश्‍य सूचना तकनीक की सहायता से कृषि के वि‍काश मे सहयोग करना तथा कृषि‍ शोध ज्ञान एवं अनुभवों से प्राप्‍त जानकारी का कृषि‍ जगत मे प्रचार व प्रसार करना है। कृषि‍सेवा की शुरूआत 2004 में हुई थी और तभी से इसका आनलाईन प्रकाशन ओपन एक्सेस पॉलिसी के तहत कि‍या जाता है। कृषि‍सेवा के माध्‍यम से किसानों को खेती से संबधित जानकारी मुफ्त में उपल्‍ब्‍ध कराई जाती है।  {loadposition hometop2}  कृषिसेवा मे  उन्‍नत खेती के तरीको, फसलो की उन्‍नत किस्‍मों की जानकारी, फसलों को उगाने का उचि‍त समय, फसल उगाने के लि‍ए बीज की मात्रा तथा फसलो मे होने वाली बि‍मारि‍यों से बचाव  जैसी अनेको उपयोगी जानकारी उपलब्‍ध है।  इस पत्रिका में प्रकाशित कृषि से संबध्ति लेख वैज्ञानिको व शोध करताओं तथा प्रगतीशील कि‍सानो द्वारा उपलब्‍ध करवाये जाते है। संपादकीय टीम द्वारा चयन के बाद आलेखों को प्रकाशित किया जाता है। प्रत्‍येक आलेख लेखक के नाम व पते के साथ प्रकाशित किया जाता है। लेख मे उपलब्‍ध जानकारी सरल भाषा मे तथा किसानोपयोगी हो इसका विशेष ध्‍यान रखा जाता है। लेख मे दिये...