Agriculture Knowledge for Everyone

mealy bug Tag

Mealybug - Fast growing problem of agriculture विगत कुछ वर्षो से हमारे देश मे मिली बग (mealy bug) के रूप मे एक नई चूषक कीट समस्या देखने को मिली है तथा आने वाले समय मे इस कीट की समस्या और बढ़ेगी। यह कीट गण हेमिप्टेरा के उपगण होमोप्टेरा के अंतर्गत सूडोकोक्सीडी कुल मे आता है।  यह छोटे-छोटे, अंडाकार, मुलायम शरीर वाले रस चूषक रूई के समान कीट है। व्यस्क मिलीबग पत्तियो, तनो एवं जड़ों को सफेद मोम पाउडर जैसे पदार्थ से ढंक लेता है जिससे इन्हे पौधो से नियंत्रण करने मे कठिनाई होती है।  यह अपने चूसने एवं चुभाने वाले मुखांगो की सहायता से पत्तियो व तनो से अधिक मात्रा मे रस चूसकर पौधो को आवश्यक पोषक तत्वो से वंचित कर देता है। यह कीट अतिरिक्त रस को मधुरस जैसे चिपचिपे पदार्थ के रूप मे मलत्याग के द्वारा बाहर निकालता है जो चीटियों को आर्कषित करता है। यह मधुरस काला फफंदी को विकसित करने मे भी सहायता करता है जिससे पौधे की प्रकाश संश्लेषण क्रिया पर विपरित प्रभाव पड़ता है। पत्तियां सिकुड़ कर मुड़ जाती है एवं पौधा पीला पड़कर सूखने लगता है परिणामस्वरूप उपज बहुत कम या निम्न गुणवत्तायुक्त उपज प्राप्त होता है। प्रकापित फल बाजारो मे बेचने योग्य नही रहते। मिलीबग के पोषक पौधेः- यह सर्वभक्षी प्रकृति का कीट है जो फल...