Agriculture Knowledge for Everyone

Milk diet Tag

Finger Millet (Ragi) essential diet for today रागी भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर उगाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण मिलेट है। रागी  सबसे पौष्टिक और स्वस्थ अनाज में से एक है। अक्सर, आपने भी ऐसा सुना होगा की दूध के सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही आपने यह भी सुना होगा की दूध के साथ कुछ पौष्टिक पदार्थ मिलाकर पिने से शरीर को ज्यादा मात्रा में ताकत मिलती है।  हम आज बात करेंगे रात के समय दूध में रागी मिलाकर पीने के क्या फायदे है। जैसा की आप सभी को यह बात विदित है की दूध हमारे शरीर के लिए एक अमृत वरदान से कम नहीं है क्योंकि, दूध में पाए जाने वाली विटामिन्स, मिनरल्स और अनेक तत्व हमारे शरीर की ऊर्जा एवं विकास के लिए बहुत ही गुणकारी एवं लाभदायी है। विशेषज्ञों के अनुसार दूध सेवन करने का सही समय रात को सोने से पहले बताया जाता है। इसके अलावा दूध के साथ प्रायः कुछ ना कुछ पौष्टिक पदार्थ मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। ताकि दूध से मिलने वाली शक्ति में वृद्धि हो और शरीर को भरपूर मात्रा में आवश्यक पौष्टिक तत्व मिल पाए। हम सभी जानते हैं कि रागी का उपयोग देशभर में बहुत से व्यंजनों के अंदर किया जाता है। अक्सर दूध के साथ...