Agriculture Knowledge for Everyone

mulch Tag

Use of plastic mulch in agriculture कई वर्षो से विभिन्न नई विकसित तकनीको, कृषि क्रियाओं, एवं संसाधनों का उपयोग कर रहा है। देश के कई क्षेत्रों में विषम जलवायु, जल स्त्रोतो की कमी तथा विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं जैसे- पाला, ओला आदि के बावजूद खेती का महत्व बढ़ रहा है। किसान पिछले कई सालो से मृदा में नमी संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय जैसे- सुखी पत्ती, फसलों के अवशेष, सुखी राख आदि को प्रयोग में ला रहा है। खरपतवार की वृध्दि को रोकने एवं मृदा तापमान को संयम बनाये रखने में यह विभिन्न तरह के पलवार (मल्च) मृदा में सूक्ष्म जलवायु का निर्माण करते हैं। इस प्रकार पलवार (मल्चींग) संयुक्त रूप से पौधों के आस-पास के सतह को ढकने की प्रक्रिया है जो पौधे व उसके जड़ को तापमान के उतार चढाव व खरपतवार से बचाने में प्रभावकारी होता है। वर्तमान समय में कार्बनिक पलवार की बड़ी मात्रा में आसानी से उपलब्धता नहीं होने तथा ज्यादा लागत की वजह से, प्लास्टिक पलवार, का उपयोग एक अच्छा वि‍कल्प है। यह आसानी से उपलब्ध है एवं एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में आसान व बिछाने में भी आसान होती है। इन्ही सभी गुणों के कारण आज प्लास्टिक फिल्म पलवार का अधिकतर उपयोग हो रहा है। प्लास्टिक पलवार के लाभ: मृदा में नमी संरक्षण एवं तापमान नियंत्रण...