31 Jan गोभी वर्गीय सब्जियों के 6 प्रमुख कीट और उनका एकीकृत प्रबंधन
6 Major insect pests of Cole crops and their management 1. डाइमण्डबैक मौथ डाइमण्ड बैक मौथकोल फसलों की सफल खेती में होने वाले पतझड़ के लिए जिम्मेदार एक सर्वदेशीय प्रमुख सुंडी है। युवा सुंडी देखने में क्रीमी - हरे रंग की होती है तथा पत्तों के हरे ऊतकों को खा जाती है। इससे पत्तों पर सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। बाद में व्यस्क होकर सुंडी पत्तियों में छेद ही बना देती है और परिणामस्वरूप फसल में पतझड़ का कारण बनाता है जिससे विशाल नुकसान होता है । प्रबंधन सरसों को 20:1 के अनुपात में अंतर्फसल के रूप में उगायें । जिससे डीवीएम सरसों के पत्तों पर अण्डे दे सके। लर्वा को मारने के लिए सरसों की पंक्ति पर कर्टेप हाइड्रोक्लोराइड 1 ग्राम प्रति लीटर का छिडकाव करें । रोपाई के बाद 10 दिनों के अंतराल पर 4 प्रतिशत नीम के बीजों के पाउडर का छिड़काव करें । इंडोक्सोकर्व 14.5 प्रतिशत एस सी (Indoxacarb 14.5 % SC @ 0.75 ml / litre) का छिड़काव करें । स्पाइनोसेड (सक्सेस) 45 एससी (Spinosad (Success) 45 SC @ 0.3 ml / litre) का छिड़काव करें । 2. बंदगोभी की तितली यह नर्सरी और मुख्य कोल फसलों में सबसे गंभीर पतझड़ का कारण है। वयस्क तितली, समूहों में पत्तियों पर पीले रंग के अंडे देते हैं। युवा नवजात शिशु पीले पार्श्व धारियों, काले धब्बे तथा सफेद बाल वाले होते हैं। बड़ा होने पर...