01 Feb कृषि में प्लास्टिक कल्चर का उपयोग
Use of plastic culture in agriculture जीवन के हर क्षेत्र में प्लास्टिक का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। हमारी कृषि भी प्लास्टिक से अछूती नहीं रह पाई है। वर्तमान मे कृषि मे अच्छी पैदावार लेने के लिए प्लास्टिक सामग्रियो का उपयोग तेजी से बड रहा है और दुनिया भर में खाद्य उत्पादन के लिए उपयोग किया जा रहा है। कृषि मे प्लास्टिक सामग्रियों का परिचय 1940 के दशक में प्रशिक्षक ई.एम.एम. एम्र्ट द्वारा विकसित किया गया था जो एक बागवानी के वैज्ञानिक है जिनको प्लास्टिक ग्रीनहाउस के पिता माना जाता है। एम्र्ट ने कृषि मे प्लास्टिक कल्चर द्वारा होने वाले लाभ के बारे में बताया। कृषि मे पहली बार प्लास्टिक का इस्तेमाल एम्मर्ट द्वारा ग्रीन हाउस बनाने के लिए किया था और उस समय के अधिक विशिष्ट ग्लास ग्रीनहाउसों को प्रतिस्थापित किया गया था। कृषि मे प्लास्टिक कल्चर को बढ़ावा देने के लये 1981 में केमिकल और पेट्रो रासायनिक विभाग द्वारा एक समिति गठित की गई थी और फिर इसे कृषि मंत्रालय (एमओए) से जोड़ा गया था। भारत में 1981 के बाद से प्लास्टिक का उपयोग खेती में होने लगा, जो मुख्य रूप से प्लास्टिक की खेती पर केंद्रित थी। इस प्रकार कृषि में प्लास्टिक का उपयोग किया जाने लगा प्लास्टिक कल्चर खेती पांच प्राथमिक अवधारणाओं पर आधारित है प्लास्टिक हस्तक्षेप के माध्यम से...