Agriculture Knowledge for Everyone

Precaution in using pesticides Tag

Precaution before use of pesticides विभिन्न प्रकार की फसलों, सब्जियों, एवं फलों के पेड़ों पर कई प्रकार के कीट आक्रमण करते हैं तथा उन कीटो को नष्ट करना आवश्यक होता है अन्यथा वे संपूर्ण फसल को खराब कर सकते हैं। इन कीटों को नष्ट करने हेतु कीटनाशक दवाइयों का इस्तेमाल आजकल बहुतायत से किया जाता है यह कीटनाशक दवाइयां विषैले पदार्थों की श्रेणी में आती है कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय कुछ सावधानियां रखना आवश्यक है जिससे कीट भी नष्ट हो जाये और उसका दुष्प्रभाव मनुष्य अथवा जानवरों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से न पड़े। इन कीटनाशक दवाइयों का शरीर में प्रवेश कर जाने पर लकवा या अन्य भवकर रोग भी हो सकते हैं। यदि यह दवाइयां भूमि पर गिर कर वही ज्यादा समय तक पड़ी रहती है तो जमीन की उपजाऊपन को यह नष्ट करती है । यही कीटनाशक वर्षा के पानी के साथ घुलकर नदी, नालों में भी चले जाते हैं जिससे जल स्रोत भी दूषित हो जाते हैं। कीटनाशक खरीदते समय ध्यान देने योग्य बातें जहां तक संभव हो आई. एस. आई. मार्क वाली प्रमाणित कीटनाशक दवाइयां ही खरीदनी चाहिए जिससे धोखाधड़ी से बचा जा सके। कीटनाशक के डिब्बे पर लगी प्रभावी तिथि अवश्य देख ली जानी चाहिए। प्रभावी तिथि का तात्पर्य है कि उक्त दवाई को उस तिथि के पहले...