Agriculture Knowledge for Everyone

red capsicum Tag

Scientific cultivation of capsicum. किसान भाई शिमला मिर्च की खेती करके लाखों कमा सकते हैं । शिमला मिर्च की उन्नतशील किस्मों की खेती की जाए तो किसानों को करीब-करीब 30 से 50 क्विंटल प्रति एकड़ फसल की प्राप्ति हो सकती है । शिमला मिर्च की खेती हरियाणा, पंजाब, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक आदि प्रदेशों में अच्छी तरह से की जा सकती है । तो जानते है कैसे शिमला मिर्च की खेती को वैज्ञानिक तरीके से किया जाता है और कैसे आप इसे लाभदायक व्यवसाय बना सकते हैं | शिमला मिर्च की खेती एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें आप दो से चार महीने में अच्छा लाभ  कमा  सकते हैं । अगर  आप सही तरीके से शिमला मिर्च की उन्नत खेती करते हैं तो आपको चार महीने में बहुत अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है । शिमला मिर्च की खेती कम पूँजी की आवश्यकता होती है साथ ही इसकी खेती के लिए हमारे देश की जलवायु तथा माँग बहुत अच्छी है । भूमि का चयन  आप जब भी इसकी खेती करने जा रहे हों तो सबसे पहले आपको उचित भूमि का चयन करना होगा ताकि अच्छी पैदावार हो । शिमला मिर्च  की खेती के लिए चिकनी दोमट मिट्टी जिसमें जल निकास का अच्छा प्रबंध किया गया हो, उसे हीं सबसे अच्छा माना जाता है । इसकी खेती के लिए भूमि...