Agriculture Knowledge for Everyone

seed treatment techniques Tag

Seed Treatment: The First Stairway of Crop Production किसी भी फसल के उत्पादन के लिए बीज एक महंगा आदान होता है| फसल उत्पादन की कुल लागत का लगभग २०-३० प्रतिशत भाग अकेले बीज पर ही खर्च हो जाता है| अतः स्वस्थ फसल प्राप्त करने के लिए हमें बीजों को बिमारियों से दूर रखना चाहिए जिसके लिए हमें फसलों को बोने से पहले बीजोपचार करना चाहिए| बीजोपचार का उद्देश्य न केवल बीज एवं मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम करना होता है वरण जीवित परन्तु सुषुप्त जीवाणुओं के लेप करने के लिए ऐसे माध्यम का प्रयोग करना होता है जो बीज अंकुरण के पश्चात अंकुरित पौधे को एक स्वस्थ एवं ओजपूर्ण विकसित पौधे के लिए नाइट्रोजन एवं स्फुर प्रदान करता है जिससे अच्छा उत्पादन प्राप्त होता है | फसलों को बीज जनित एवं मृदा जनित रोगों से बचाने के लिए बीजों को बोने से पहले कुछ रासायनिक दवाओं एवं पोषक तत्वों की उपलब्धता बढाने के लिए  कुछ जैव उर्वरकों से उपचारित किया जाता है | जैव उर्वरक के प्रकार – नाइट्रोजन के लिए – राइजोबियम फलीदार फसलों के लिए उपयोग किया जाता है | एजेटोबेक्टर / एजोस्पैरीलम बिना फलीदार फसलों के लिए उपयोग किया जाता है | नील हरित काई और एजोला पानी वाले खेत में धान  की फसल के लिए | फास्फोरस के लिए – फास्फोरस घोलक जीवाणु...