Agriculture Knowledge for Everyone

to modernize farming Tag

Netafim India launches Toofan, an affordable and clog-resistant drip technology to modernize farming कंपनी ने वर्ष 2025 तक पूरे भारत में 25,000 हेक्टेयर भूमि को कवर करने और 35,000 किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है मुंबई, 27 अक्टूबर, 2023: सिंचाई के लिए स्मार्ट सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली देश की अग्रणी कंपनी, नेटाफिम इंडिया ने अब तक के सबसे शानदार प्रोडक्ट, तूफ़ान ड्रिपलाइन को बाज़ार में उतारा है। यह सिंचाई की बिल्कुल नई और इनोवेटिव तकनीक है जो सभी स्तर के किसानों के लिए खेती को और बेहतर बनाने का वादा करती है। कंपनी ने अपने इस प्रोडक्ट के ज़रिये वर्ष 2025 तक पूरे भारत में 25,000 हेक्टेयर भूमि को कवर करने और 35,000 किसानों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है, ताकि सस्टेनेबल फार्मिंग के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बदलाव लाया जा सके। इस इनोवेटिव सिस्टम को अव्वल दर्जे की एंटी-क्लॉगिंग टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया गया है, जो पानी के साथ-साथ न्यूट्रिएंट्स को खेतों में हर जगह पहुंचाने में बेहद कारगर है। इसकी ड्रिप लाइन बहुत ज्यादा लचीली है और 40% अधिक मजबूत है। फिलहाल भारतीय बाज़ार में उपलब्ध मध्यम दीवार वाली नॉन-प्रेशर कम्पन्सेटेड (NPC) ड्रिप लाइनों की तुलना में नेटाफिम इंडिया का तूफ़ान 20% ज्यादा किफायती है। नेटाफिम इंडिया का तूफ़ान ड्रिपलाइन सिंचाई की आधुनिक व कुशल तकनीक...