Agriculture Knowledge for Everyone

value added product Tag

Value added products of Mango विश्व के कुल आम उत्पादन में भारत का योगदान लगभग 44.5 प्रतिशत है। आम उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है तथा कुल फल उत्पादन का दुसरा स्थान है। आम के फल अपनी वृध्दि एवं विकास की हर अवस्था में उपयोगी है। आम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिकता से भरपूर होता है। आम को कच्चा या पका दोनों तरह से उपयोग करते हैं। जहाँ कच्चे आम में विटामिन 'सी' प्रचुर मात्रा में होता है वही पके आम में (कैरोटिनॉयडस) का बहुत अच्छा सा्रोत है। आम कैल्शियम, फॉस्फोरस, लोहा आदि खनिज लवणों का अच्छा सा्रेत है। कच्चे और पके आम में प्रोटीन, वसा, काबोहाइड्रेट, नमी, खनिज लवण, कैल्शियम, लोहा, कैरोटीन, एस्कार्बिक एसिड, राइबोफ्लेविन आदि तत्व पाए जाते हैं। पके आम का स्केवैश बनाकर और कच्चे आम चटनी, आमचूर, पना, खटाई आदि उत्पाद बनाकर उपयोग कर सकते हैं। भारतीय पध्दति में सर्वदा ही अचार का एक विशिष्ट स्थान रहा है। अचार हमारे भोजन को भी पचाने में सहायता प्रदान करता है। आम के अलावा, नींबू, ऑवला, करैला, करौंदा, लसोड़ा, गाजर, मूली, गोभी, लहसुन, टमाटर आदि का भी आचार बना सकते है। अचार की मॉग देश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी प्रचलित है। हमारे देश में निर्मित अचार एवं चटनी का निर्यात नियंतर बढता जा रहा है। बाजार में उपलब्ध अचारों...