Agriculture Knowledge for Everyone

Value addition in mango Tag

Mangoes and their processed products आम प्राचीनकाल से भारत का लोकप्रिय फल है तथा भारत, पाकिस्तान व फिलिपिन्स का राष्ट्रीय फल हैं व बंग्लादेश का राष्ट्रीय पेड़ हैं तथा इसे अपनी आकर्षक रंग, मनमोहक सुगंध, मिठास तथा उत्तम स्वाद के कारण आम ’’फलों का राजा’’ कहलाता हैं। आम का पेड़ एक सदाबहार वृक्ष हैं, जिसकी लम्बाई 8 - 18 मी तक हो होती है। भारत में आम की 1000 से अधिक किस्में पायी जाती है, परन्तु व्यापारिक दृष्टि से आम की 30 प्रजातियाॅ उगाई जाती हैं। आम अपनी प्रारंम्भिक अवस्था से अंतिम अवस्था तक उपयोगी होता है। अप्रैल के महीने से लेकर जुलाई तक आम की अलग-अलग किस्में- तोतापरी, बेनिशान, हापुस, हिमसागर, दशहरी, गौरजीत, लंगड़ा, चैसा, मल्लिका, आम्रपाली, गुलाबखास व अनेको प्रकार की देशी प्रजातियाॅ उपलब्ध होती है। इस फल की जितनी किस्में हैं उतने ही विभिन्नता लिए निराले मिठास भरे स्वाद हैं। फलों के अलावा इसके वृक्ष को पूरे भारतवर्ष में पवित्र माना जाता है। इसे प्रेम बढ़ाने वाला वृक्ष माना जाता है तथा कुछ राज्यों में आम के पत्तियों को मुख्य द्वारा पर टांगना शुभ माना जाता है। हिन्दुओं में विवाह के समय वर-बधू पर इस विश्वास के साथ आम की पत्तियों से पवित्र जल छिड़का जाता है कि परिवार की समृद्धि होगी। इसके फल, पत्ती, डाली का सम्मान के साथ पूजा...