15 Oct मानव स्वास्थ्य में नींबू की उपयोगिता
The usefulness of lemon in human health नीबू विटामिन सी से भरपूर नीबू स्फूर्तिदायक और रोग निवारक फल है। इसका रंग पीला या हरा तथा स्वाद खट्टा होता है। इसका रस में साइट्रिक अम्ल सर्वप्रमुख स्रोत था। साधारणतः नीबू में ए बी और सी विटामिनों की भरपूर मात्रा है-विटामिन ए अगर एक भाग है तो विटामिन बी दो भाग और विटामिन सी तीन भाग। इसमें पोटेशियम लोहा,सोडियम, मैगनेशियम तांबा फास्फोरस और क्लोरीन तत्त्व तो हैं ही प्रोटीन वसा और कार्बोज भी पर्याप्त मात्रा में हैं। विटामिन सी से भरपूर नीबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही एंटी आक्सीडेंट का काम भी करता है और कोलेस्ट्राल भी कम करता है। नीबू में मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम घुलनशील होते हैं जिसके कारण ज्यादा मात्रा में इसका सेवन भी नुकसानदायक नहीं होता। रक्ताल्पता को भी नीबू के रस के सेवन से फायदा होता है। नीबू का सेवन करने से जुकाम भी दूर रहता हैं। एक नीबू दिन भर की विटामिन सी की जरूरत पूरी कर देता है। नीबू के कुछ घरेलू प्रयोगों से ऐसा माना जाता है कि दिन भर तरोताजा रहने और स्फूर्ति बनाए रखने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक नीबू का रस व एक चम्मच शहद मिलाकर पीना चाहिए। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, सेलेनियम और जिंक भी...