15 Nov गेहूं में खरपतवार प्रंबधन की आधुनिक विधियां
Recent methods of weed management in wheat गेहूं में खरपतवारों की रोकथाम को आधुनिक युग में खरपतवार निंयत्रण के बजाय खरपतवार प्रंबधन के नाम से ज्यादा जाना जाता है विधियां वही है केवल धारणा बदली है। गेहूं में खरपतवार प्रंबधन की आधुनिक विधियां खरपतवार प्रबंधन के निरोधी उपाय शस्य विधियों द्वारा खरतवार प्रंबधन रासायनिक खरपतवार निंयत्रण निरोधी उपायः उत्तम क्वालिटी के खरपतवार मुक्त बीजो का प्रयोग करें ताकि गेहूं की बुआई के साथ खरपतवारों की बुआई न हों। अच्छी तरह गली सड़ी गोबर की खाद का ही प्रयोग करें कच्ची गोबर की खाद में खरपतवार के बीज जीवित रहते है। क्योंकि पशु चारे के साथ जो खरतवारों के बीज होते है वह बिना गले बाहर आ जाते है। यह बीज कच्ची खाद के साथ खेतों में प्रवेश कर जाते है। इस लिए अच्छी गली सड़ी खाद को ही खेतों में डालें। सिंचाई की नालियों, गेहूं के खेतों की मेडों को साफ रखें ताकि खरपतवारों के बीज व वनस्पति भाग सिंचाई के पानी के साथ मुख्य खेत में प्रवेश न कर सकें। खरपतवार के पौधों को बीज बनने से पहले ही खेतों से बाहर निकाल दें। यदि खरपतवरों के बीज खेत में ही झड़ गए तो मिट्टी में खरपतवरों का बैंक बढ़ेगा। गेहूं के खेतों में मडूंसी गेहूं में लगभग 20 दिन पहले पक जाती है। इसके बीज गेहूं में मिश्रित न हो इसके लिए इसे बीज पकने से पहले खेतों...