24 May अगस्त के कृषि कार्य
Agricultural work to be carried out in the month of August धान फसल: गैर बासमती धान की अधिक उपज वाली किस्मों में रोपाई के 25 से 30 दिन बाद 30 किलो नाइट्रोजन यानि 65 किलो यूरिया प्रति हैक्टेअर तथा बासमती किस्मों मे 15 किलोग्राम नाइट्रोजन (33 किग्रा यूरिया) प्रति हैक्टेयर की टापॅ ड्रेसिंग कर दें। इतनी ही मात्रा से दूसरी व अन्तिम टॉप ड्रेसिंग रोपाई के 50-55 दिन बादे करें ध्यान रखे की टॉप ड्रेसिंग करते समय खेत मे पानी 2-3 सेमी से अधिक ना हो। धान के तना छेदक कीट की रोकथाम के लिए, जब खेत में 4.5 सेंमी पानी हो, प्रति हैक्टेयर 20 किग्रा कार्बोफयूरान दवा का प्रयोग करें अथवा क्लोरोपायरीफास 20 ईसी दवा 1.5 लिटर प्रति हैक्टेयर की दर से 60 लीटर पानी मे घोलकर छिडकाव करें। सब्जियॉं : गोभी की पूसा शरद,पूसा हाईब्रिड 2 प्रजाति की नर्सरी तैयार करें। अगेती गाजर जैसे पूसा वृष्टि किस्म की बुआई आरम्भ कर सकते हैं। कद्दू वर्गीय सब्जियों में मचान बनाकर उस पर बेल चढाने से उपज में वृद्धि होगी व स्वस्थ्य फल बनेंगें। बैंगन में थिरम 3 ग्राम या कैप्टान 3 ग्राम या कार्बेन्डाजिम 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचारित करके बुआई करने से फोमाप्सिसं अंगमारी व फल विगलन की रोकथाम करें। फल फसलें: तराई क्षेत्रों में आम के पौधों पर गांठ बनाने वाले कीडे गॉल...