Agriculture Knowledge for Everyone

आम का गुम्मा रोग Tag

Mango Malformation disease and its treatment आम का गुच्‍छाा या गुम्‍मा , आम के वृक्षों पर होने वाला एक रोग है | प्रायः इस रोग के कारकों में फुजेरियम सबग्लुट्टीनेन्स नामक फफूंद का उल्लेख होता है | किन्तु अनेक विशेषज्ञों का मत है कि इस रोग का कारण पौधे में होने वाले हार्मोनों का असंतुलन हैं | एक अन्य मतानुसार इस रोग का कारण कुछ पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है | गुम्मा रोग से ग्रसित आम के पेड़ में पत्तियों एवं फूलों  में असामान्य वृद्धि एवं फल विकास अवरुद्ध हो जाता है | इस रोग के कारण आम के उत्‍पादन मे असाधारण कमी होती है।  ऐसा पाया गया है कि आम की भारतीय प्रजातियाँ इस रोग से अधिक ग्रसित होती हैं | आम का गुच्‍छा रोग के लक्षण : नई पत्तियों एवं फूलों की असामान्य वृद्धि, टहनियों पर एक ही  स्थान पर अनगिनत छोटी – छोटी पत्तियां निकल आना, बौर के फूलों का असामान्य आकार  होना, फूल का गिर जाना, फल निर्माण अवरुद्ध हो जाना, आदि इस रोग के प्रमुख लक्षण है।| गुम्‍मा रोग दो प्रकार का होता है 1. आम के पत्तियों का गुम्मा (Leaf malformation) : आम की टहनी पर एक पट्टी के स्थान पर अनगिनत छोटी- छोटी  पत्तियों का गुच्छा बन जाना, तने की गाठों के बीच का अंतराल अत्यधिक...