20 Jul किसान – बेचारा या देश का सहारा
Farmer - Impecunious or sustenance for the Nation. भारत एक कृषि प्रधान देश है, यहाँ विश्व के अन्य देशों की अपेक्षा सर्वाधिक भू-भाग पर खेती की जाती है I इस देश की कुल भूमि का ४७.४८ प्रतिशत भू-भाग कृषि कार्यो के अंतर्गत आता है I भारत की लगभग ६० प्रतिशत जनसँख्या कृषि कार्यो में सलंग्न है परन्तु उनका देश की सकल घरेलू उत्पादन में कृषि योगदान १३.५ प्रतिशत है I प्रस्तुत विषय का विवेचन निम्नलिखित बिंदुओं पर करेंगें I किसान की सामाजिक व आर्थिक स्थिति : वर्तमान परिपेक्ष्य किसान बेचारा: मुख्य समस्यायें किसान: देश का सहारा कृषक सशक्त्तिकरण के प्रभावशाली उपाय कैसे सुधरेगी किसानो और खेती की दशा ? किसान की सामाजिक व आर्थिक स्थिति : वर्तमान परिपेक्ष्य स्वतंत्र भारत से पूर्व और स्वतंत्र भारत के पश्चात एक लम्बी अवधि व्यतीत होने के बाद भी भारतीय किसानों की दशा दयनीय है I राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (२०१४) के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार किसानों की औसत आय ६४२६ रुपये प्रति माह मात्र है I इस आय में ३०७८ रुपये कृषि से, २०६९ रुपये मजदूरी/ पेंशन, ७६५ रुपये पशुधन व ५१४ रुपये गैर-कृषि कार्यो से अर्जित करता है I समाज में भारतीय किसान की स्थिति अच्छी नहीं हैI उसे सामाजिक कार्यो जैसे विवाह, म्रत्युभोज इत्यादि कार्यो को संपन्न करने हेतु क़र्ज़ का भागीदार बनना पड़ता है I यह सच जानकर आपको हैरानी...