21 Sep धान की खेती के बाद परती क्षेत्रों में जल प्रबंधन की तकनीकें
एशिया में सिंचाई वाले धान के लिए आमतौर पर लगभग 1300-1500 मिलीमीटर पानी की आवश्यकता होती है। सिंचाई वाले धान की खेती में दुनिया के कुल सिंचाई जल का अनुमानित 34-43%, या दुनिया के कुल विकसित मीठे पानी के संसाधनों का लगभग 24-30% पानी इस्तेमाल होता है। जल संरक्षण करने में मात्रा-आधारित सिंचाई अहम भूमिका निभाती है। इस लक्ष्य को पाने के लिए, सिंचाई प्रणाली जैसे खुली नहरों और बंद पाइपलाइनों, में मापन उपकरण का होना अतिआवश्यक है। जल संरक्षण तकनीकों जैसे टपक एवं फब्बारा सिंचाई प्रणालियाँ, खेतों की लेज़र लेवलिंग, पाइप से पानी पहुँचाने की प्रणालियाँ, नहरों की लाइनिंग और सिंचाई व वितरण प्रणालियों का भौतिक सुधार शामिल हैं। खेत-से-खेत सिंचाई का तरीका ज़्यादातर पूर्वी भारत, खासकर बिहार और झारखंड में प्रचलित है। इस तरीके में, पानी को खेत के ऊपरी हिस्से से निचले हिस्से तक पहुँचाने के लिए बिना किसी खास तकनीक के इस्तेमाल किए, ज़्यादातर खेत की मेड़ को सीधे काट दिया जाता है। ऐसी स्थितियों में, खेत-से-खेत सिंचाई का तरीका खेतों की उत्पादकता पर कई तरह से असर डालता है: पानी निकलने में कम समय लगना खेत में पानी का तेज़ी से गिरना खेत में पानी जमा रहने का समय कम होना खेत में पानी का वितरण ठीक न होना पानी की गहराई ठीक न होना खेतों में...