Agriculture Knowledge for Everyone

न्यूट्रास्यूटिकल्स का वर्गीकरण Tag

Importance of nutraceuticals in human health मनुष्य के जीवित रहने के लिए तीन मूलभूत आवश्यकताएं हैं भोजन, वस्त्र और आश्रय। इन सबमें भोजन सबसे ऊपर आता है। प्रारंभिक समय में मनुष्य जीवित रहने के लिए खाना इकट्ठा करना, शिकार और मछली पकड़ता था व बाद में खेती करने लगा। समय के परिवर्तन के साथ विभिन्न खोजों ने उन्हें खाद्य संग्राहक से उत्पादक बना दिया। अनाज के प्रसंस्करण के साथ फाइबर मुक्त अनाज पैदा करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर बाहरी परतों को हटा देता है। इसके साथ ही अनाज की कुल खपत में भी गिरावट आई है। परिष्कृत चीनी, मांस और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि हुई है जिससे लोगों में विभिन्न प्रकार के विकार और रोग बढ़ रहे हैं। अब लोग जागरूक हो रहे हैं और महसूस कर रहे हैं कि स्वाद, सुविधा और मूल्य के साथ-साथ स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण चिंता है। प्राकृतिक खाद्य उत्पादों की मांग बढ़ रही है और खाद्य पदार्थों का पोषक मूल्य एक बढ़ती हुई चिंता का विषय बन गया है। विकसित देशों में लोग इस तथ्य से अवगत हैं कि प्रसंस्कृत भोजन में पोषक तत्वों की कमी होती है, इसलिए वे पोषक तत्वों के नुकसान की भरपाई के लिए विटामिन की खुराक लेते हैं। लेकिन अब चलन बदल गया है और पोषक तत्वों की भरपाई...