Agriculture Knowledge for Everyone

अन्गुइना ट्रिटीसि Tag

Major nematodes of Wheat crop and their management गेहूँ विश्व की सबसे ज्यादा खायी जाने वाली अनाज की फसल है तथायह भारत में बोई जाने वाली रबी की एक मुख्य फसल है l गेहूँ में न केवल कार्बोहायड्रेट प्रचुर मात्रा में होता है, अपितु प्रोटीन की मात्रा भी पाई जाती है l  इसके अतिरिक्त गेहूँ में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन खनिज एवं रेशे भी भरपूर मात्रा में विद्यमान है l भारत में यह फसल 307.2 लाख हेक्टेयर भूमि पर उगाई जाती है l उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा एवं मध्य प्रदेश इसके मुख्य उत्पादक राज्य हैं l उत्पादकता की दृष्टि से हरियाणा राज्य दूसरे स्थान पर है, जबकि पंजाब उत्पादकता में प्रथम स्थान पर है l बहुत सी बीमारियाँ व कीड़े गेहूँ की फसल को नुकसान पहुंचाते हैं l सूत्रकृमि की समस्या भी इसके सफल उत्पादन को प्रभावित करने वाला मुख्य कारक है l हेटेरोडेरा अवेनी एवं अन्गुइना ट्रिटीसि गेहूं में आने वाले अहम सूत्रकृमि हैं जिनका वर्णन नीचे दिया गया हैl (क) अन्गुइना ट्रिटीसि यह एक बीज जनित सूत्रकृमि है l एक संक्रमित बीज में लगभग 3000-12000 छोटे-छोटे सूत्रकृमि रहते हैं l ज़मीन से नमी लेने के बाद दूसरी अवस्था के किशोर (लार्वे) सक्रिय हो जाते हैं व बाह्यपरजीवी के रूप में पौधे से भोजन लेते हैं l फसल में दाने बनने के समय ये सूत्रकृमि पनपते...