Agriculture Knowledge for Everyone

कॉलर रोट Tag

Collar rot (Aspergillus niger) a serious peanut disease मूंगफली (ऐराकिस हायपोजिया ) दुनिया की सबसे प्रमुख तिलहन फसल है। यह लेग्युमिनिएसी  कुल की फसल हैं। भारत में, मूंगफली उत्पादन करने वाले प्रमुख राज्य गुजरात, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब हैं तथा राजस्थान में मूंगफली उगाने वाला प्रमुख जिले बीकानेर, चूरू, दौसा, जयपुर, नागौर, सीकर और उदयपुर हैं। यह खाद्य तेल का एक प्रमुख स्रोत है, मूंगफली दाने में 40 से 45 प्रतिशत तेल और 25 से 30 प्रतिशत प्रोटीन होता है। इसमें 18 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट और खनिज जैसे Ca, Mg और Fe उच्च स्तर में उपलब्ध होते हैं। इसका उपयोग हाइड्रोजनीकरण और साबुन उद्योगों में किया जाता है। मूंगफली कई फफुंद, जीवाणु और विषाणु जनित बीमारियों से प्रभावित होती है, जो फसल की अंकुरण से लेकर कटाई और भंडारण तक वृद्धि के सभी चरणों में फसल को अत्यधिक नुकसान पहुंचाते है, लेकिन एस्परजीलस नाइजर के कारण होने वाली कॉलर रोट राजस्थान में सबसे विनाशकारी बीमारी है। कॉलर रोट:- यह बीज व भूमि जनित फफुंद से होने वाला रोग है। यह गर्म, शुष्क मौसम या प्रतिकूल पर्यावरण परिस्थितियाँ के दौरान गंभीर रूप से होती है। रेतीली या दोमट मिट्टी जहाँ पर मूंगफली उगाई जाती है, इस रोग का आक्रमण अत्यधिक होता है। अकेले कॉलर रोट के सड़ने से होने वाली वार्षिक उपज हानि लगभग 5%...