15 Dec जैव उवर्रकों का फसलों/ सब्जियों में उपयोग एवं लाभ
Benefits of using bio-fertilizers in Vegetables and other crops. आज कृषि उत्पादन को लगातार बढ़ाना कृषि वैज्ञानिकों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। सघन खेती से मृदा में पोषक तत्व धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। इस कमी को रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से पूरा किया जाता है। अधिकांश किसान संतृप्त मात्रा में रासायनिक खाद के उपयोग के बावजूद इष्टतम उत्पादन लेने से वंचित हैं और रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से होने वाला लाभ घटता जा रहा है। रासायनिक खाद के उपयोग का मृदा स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर दिखाई पड़ रहा है। फसलों द्वारा भूमि से लिये जाने वाले प्राथमिक मुख्य पोषक तत्वों जैसे नत्रजन, सुपर फास्फेट एवं पोटाश में से नत्रजन का सर्वाधिक अवशोषण होता है और शेष 55-60 प्रतिशत पोषक भाग या तो पानी के साथ बह जाता है या वायुमण्डल में डिनाइट्रीफिकेशन से मिल जाता है या जमीन में ही अस्थायी बन्धक हो जाता है! वर्तमान परिस्थितियों में नत्रजनधारी उर्वरकों के साथ-साथ नत्रजन के वैकल्पिक स्रोतों का उपयोग न केवल आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि मृदा की उर्वरा शक्ति को टिकाऊ रखने के लिये भी आवश्यक है। ऐसी स्थिति में जैव उर्वरकों का प्रयोग करना एकमात्र विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। जैव उर्वरकों को बीजोत्पादन कार्यक्रम मे लेने पर 20 प्रतिशत...