24 May मार्च के कृषि कार्य
Agricultural work to be carried out in the month of March सब्जियॉं : कद्दू, चप्पन कद्दू, लौकी , करेला, तोरर्इ , खीरा, खरबूजा, तरबूज आदि बेल वाली सब्जियों की बुआई करें। पूसा की निम्न प्रजातियों का चयन करें। कद्दू: पूसा विश्वास, पूसा हाईब्रिड 1 खीरा: पूसा उदय खरबूजा: पूसा मधुरस तरबूज: शुगर बेबी चप्पन कद्दू: ऑस्ट्रेलियन ग्रीन एवं पूसा अलंकार कद्दू वर्गीय फसलों में 100-50-50 किग्रा/ हैक्टेयर की दर से नाईट्रोजन-फॉस्फोरस-पोटेशियम की मात्रा डालें। तथा 5-6 दिन के अंतराल पर सिचांई करते रहे। भिण्डी में फली व तना भेदक कीट के नियंत्रण के लिए 2 मिली इमिडाक्लोप्रिड दवा को 10 लिटर पानी में घोलकर छिडकाव करें। भिण्डी रस चुसने वाले कीडों के नियंत्रण के लिए ट्राइजोफॉस और डेल्टामेथ्रिन 1 मिली दवा / लिटर पानी में घोलकर बारी बारी से 10-15 दिनों के अंतराल पर छिडकाव करें। मूंग फसल खरपतवार नियंत्रण के लिए 1 किग्रा प्रति हैक्टेअर की दर से पेन्डामिथालिन दवा 500 लिटर पानी में घोलकर बुआई के एक दो दिन बाद छिडकाव करे। मूंग के लिए 20:40:20 kg/ ha की दर से NPK की मात्रा को आधार खुराक के रूप में दें। मूंग में आवश्यकता अनुसार सिचांई करे। फल फसलें: आम में चूणिल आसिता रोग की रोकथाम के लिए डाइनोकेम दव 1 मिली प्रति 1 लिटर पानी में मिलाकर छिडकाव करें। आम में एथ्रेक्नोज (पत्तियों व मंजरियों पर काले धब्बे) की रोकथाम के लिए 2 ग्राम कार्बेन्उाजिम...