22 Jul Advanced cultivation of Chrysanthemum
गुलदाउदी की उन्नत खेती गुलदाउदी शर्दियो में उगाए जाने वाले फूलो में महत्वपूर्ण स्थान रखता है, एवं गुलदाउदी शर्दियो में उगाया जाने वाला एक लोकप्रिय पुष्प है, इस लिए गुलदाउदी को शर्दी के मौसम की रानी, सेवन्ति तथा चंद्रमल्लिका के नाम से भी जाना जाता है | गुलदाउदी के फूलो के रंग, आकार तथा बनावट में अन्य फूलो की तुलना में बहुत अधिक विभिन्नता होती है, लेकिन गुलदाउदी के पुष्प सुगन्धित नहीं होते है | गुलदाउदी में फूलने का समय बहुत कम होता है, लेकिन गुलाब के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय पुष्प है | गुलदाउदी की खेती मुख्य रूप से लूज तथा कट फूलो के लिए की जाती है | गुलदाउदी के फूलो का उपयोग मुख्य रूप से मेज की सजावट करने, माला बनाने, वेणी बनाने, गुलदस्ते बनाने तथा गजरा व् कंगन बनाने में होता है | गुलदाउदी के बड़े आकार के फूल लेने के लिए इसको गमलो में उगाया जाता है, जो अधिक आकर्षक लगते है | गमलो तथा क्यारियों में लगाने के लिए गुलदाउदी की विभिन्न रंग व् आकार की किस्मे उपलब्ध है | भारत में गुलदाउदी मुख्य रूप से महाराष्ट्रा, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, दिल्ली, राजस्थान तथा मध्य प्रदेश में की जाती है | गुलदाउदी के लिए जलवायु तथा मृदा जलवायु गुलदाउदी की वृदि एवं उत्पादन को बहुत अधिक प्रभावित करती है | भारत के...