Agriculture Knowledge for Everyone

ghar main sabji ugayen Tag

Grow vegetables and fourfold the beauty of the house हम रोज अपनी रसोई में फल और सब्जियां काटते समय उन के बीजों या सिरों को काट कर कूड़ेदान में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन से आप सुंदर पौधे उगा कर घर का सौंदर्य भी बढ़ा सकती हैं? अगर नहीं तो हम आप को बता रहे हैं कि कैसे फलों व सब्जियों के बीजों और सिरों को उगा कर घर के सौंदर्य में चार चांद लगा सकतें हैं: गाजर:  जब आप गाजर काटें तो उन के सिरों को फेंकें नहीं, बल्कि गमले में अच्छी खाद मिली मिट्टी भर कर उस में गाड़ दें. फिर पानी दे दें. कुछ ही दिनों में आप को सुंदर पौधे उगते नजर आएंगे. ध्यान रहे इन पौधों से केवल आप के घर की शोभा बढ़ेगी, गाजरें सब्जी के लिए नहीं मिलेंगी. लहसुन:  उगता लहसुन बहुत सुंदर दिखता है. अत: लहसुन उगाने के लिए आप को 10 इंच की गहराई वाले गमले और धूप की जरूरत होगी. गमले में मिट्टी भर कर उसे गीला कर लें. फिर लहसुन की कलियों को बिना छीले 4-4 इंच की दूरी पर गाड़ दें. हफ्ते भर में आप को हरे पत्ते उगते नजर आएंगे, जो बालकनी को सुंदर बनाएंगे.  अदरक:  अदरक उगाने में सब से आसान है. बस अपने घर में बचे हुए अदरक...