Agriculture Knowledge for Everyone

healthy wheat crop Tag

बीजोपचार - गेहूँ की स्वस्थ फसल का आधार  भारत में उगाई जाने वाली खाद्यान्न फसलों में गेहूँ एक प्रमुख फसल है जो समस्त भारत में लगभग 30.31 मिलियन हैक्टर क्षेत्रफल पर उगाई जाती है जो कुल फसल क्षेत्रफल का लगभग 24.25 प्रतिशत है । फसल सत्र 2019-20 के दौरान भारत में 107.59 मिलियन टन गेहूँ का उत्पादन हुआ । कृषि उत्पादकता और उत्पादन में निरंतर वृद्धि के लिए बीज एक महत्वपूर्ण आवक है क्योंकि लगभग 90 प्रतिशत खाद्यान्न फसलें बीज से ही तैयार की जाती हैं । कृषि क्षेत्र में बीज की भूमिका का भारत जैसे विकासशील देश में बहुत महत्व है जहाँ की जनसंख्या मूलभूत आवश्यकताओं और रोजगार के लिए कृषि पर निर्भर है । देश की आर्थिक प्रगति का सूचक सकल घरेलू उत्पाद में भी कृषि का लगभग 15 प्रतिशत योगदान है । बीज-जनित और शुरुआती मौसम के रोग एवं कीड़ों का समय पर प्रबंधन न करने पर विनाशकारी परिणाम पैदा करते हैं । बीज की गुणवत्ता बनाए रखना कई पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर होता है जिनमें से नमी, तापमान एवं भंडारण की स्थिति अधिक महत्वपूर्ण हैं । भले ही इन कारकों का आकलन सही से लगाया गया हो फिर भी बीज की गुणवत्ता एवं उपज क्षमता अभी भी कुछ बीज-जनित रोगों व कीटों द्वारा प्रभावित होती है । गेहूँ व...