Agriculture Knowledge for Everyone

Integrated Fish Farming Tag

धान के खेत में मछली पालन यानी Rice Fish Farming खेती का ऐसा तरीका है जिसमें किसान धान की फसल के साथ उसी खेत के पानी का इस्तेमाल मछली पालन के लिए भी करता है। सही खेत और सही प्रबंधन हो तो एक ही जमीन से धान के साथ मछली का अतिरिक्त उत्पादन लिया जा सकता है। इसी वजह से पिछले कुछ वर्षों में Rice Fish Farming, Paddy Fish Farming और Integrated Rice-Fish Farming जैसे तरीकों पर किसानों और कृषि संस्थानों का ध्यान बढ़ा है। यह कोई नया विचार भी नहीं है। भारत में paddy-cum-fish culture पर वैज्ञानिक स्तर पर कई दशकों से काम किया जा रहा है। ICAR के दस्तावेजों में paddy-cum-fish culture के package of practices के विकास का उल्लेख 1970 से मिलता है। लेकिन एक बात शुरुआत में साफ समझ लेना जरूरी है। धान के खेत में मछली डालने का मतलब यह नहीं है कि हर किसान की कमाई अपने आप दोगुनी हो जाएगी। फायदा खेत में पानी की उपलब्धता, मछली की प्रजाति, stocking, मछली की survival और growth, चारा, श्रम, धान की खेती की लागत और स्थानीय बाजार भाव पर निर्भर करता है। सीधी बात: Rice-Fish Farming का फायदा यह है कि किसान एक ही खेत और पानी से एक से ज्यादा उत्पादन लेने की कोशिश करता है।...

Importance of fish farming in rural areas For the social and economic upliftment of rural areas, it is necessary to make good use of all available resources. At present, fish farming has been established as a profitable employment in other agriculture related businesses. Protein-rich food can be obtained in the form of fish by utilizing the water of ponds and ponds. Importance of fish farming in rural areas हमारे देश की अधिकतम जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों से है, जो कि अपनी आजीविका कृषि आधारित कार्यों से प्राप्त करती है। गरीबी, अशिक्षा, बेरोजगारी एवं कुपो षण आदि अनेक तरह की परेशानियाँ ग्रामीण क्षेत्रों में देखी जा सकती है। केवल कृषि से समस्त ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक परेशानियों को दूर किया जाना सम्भव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु सभी तरह के उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग आवश्यक है। वर्तमान समय में कृषि संबंधित अन्य व्यवसायों में मछली पालन एक लाभप्रद रोजगार के रूप में स्थापित हुआ है। पोखरों तालाबों के पानी का सदुपयोग कर प्रोटीन युक्त भोजन, मछली के रूप में प्राप्त किया जा सकता है। देश में लगभग हर गाँव में तालाब/ पोखर होते है। जिनका सदुपयोग मछली पालन के लिये किया जा सकता है। इनका स्वामित्व ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, नगर निगम एवं जिला पंचायत के पास होता है। ये...