Agriculture Knowledge for Everyone

Moth bean Tag

Main pulse crop of dry land - Moth bean मोठबीन  [विग्ना एकोनिटीफोलिया]  फैबेसी परिवार का एक प्रमुख संभावित दलहन है जिसकी क्रोमोजोम संख्या २एन =२२ है। अरोड़ा और नायर (१९८४) के अनुसार  दक्षिण एशियाइ क्षेत्र  मोठबीन  का उद्गमस्थल है। दुनिया के विभिन्न स्थानों में  मोठबीन  को मटकी एवं  तुर्की ग्राम के रूप में भी जाना जाता है। यह पश्चिमी भारतीय उपमहाद्वीप के सूखा और गर्म क्षेत्रों में बोया जाता है ।  मोठबीन  १५ विग्ना प्रजातियों के बीच उच्चतम गर्मी सहिष्णुता दर्शाती है, यह १२ दिनों के लिए ३६ डिग्री सेल्सियस और ४० डिग्री सेल्सियस तापमान ११ दिन तक सहन कर सकने में कामयाब है, इसके विपरीत अन्य सभी विग्ना प्रजातियां ४० डिग्री सेल्सियस में मृत हो जाती हैं। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में लगभग १६.२ लाख हेक्टेयर क्षेत्र और ७.९ लाख टन उत्पादन के साथ ४८६ किलो / हेक्टेयर की औसत उपज है। अकेले राजस्थान क्षेत्र (१३.६ लाख हेक्टेयर) और उत्पादन (३.७ लाख टन) में ९५ फीसदी से अधिक का योगदान देता है। इस फसल का वितरण ३०° उत्तर  और ३०° दक्षिण के बीच मैदानी इलाकों या बहुत कम ऊंचाई तक सीमित है।  इसे कई प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है लेकिन हल्की मिट्टी में सबसे अच्छा होता है। मटकी की खेती का दायरा शुष्क क्षेत्रों के लिए सीमित है,...