Agriculture Knowledge for Everyone

Mushroom Tag

Nutritious and medicinal properties of mushrooms मशरूम एक पौष्टिक, स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधीय गुणों से युक्त रोगरोधक सुपाच्य खाध पदार्थ है। चीन के लोग इसे महौषधि एवं रसायन सदृश्य मानते हैं जो जीवन में अदभुत शकित का संचार करती है। रोम निवासी मशरूम को र्इश्वर का आहार मानते हैं । यह पोषक गुणों से भरपूर शाकाहारी जनसंख्या के लिये महत्वपूर्ण विकल्प है तथा पौष्टिकता की दृष्टि से शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन के बीच का स्थान रखता है। मशरूम का 21वीं सदी में उत्तम स्वास्थ्य के लिये भोजन में प्रमुख स्थान होगा। सब्जियों को उगाने से लेकर आकर्षक रंग-रूप तक लाने में रासायनिक खाद, कीटनाशी, फफूँदनाशी या जल्दी बढ़ाने वाले हार्मोन आदि का असन्तुलित मात्रा में प्रयोग किया जाता है जोकि मानव स्वस्थ्य के लिये हानिकारक होती हैं । इन सब्जियों के साथ रासायनिक तत्व हमारे शरीर में पहुँचकर धीरे-धीरे रोगरोधी तन्त्र को कमजोर बनाते हैं। अत: इस सन्दर्भ में मशरूम की उपयोगिता बढ़ती जा रही है। मशरूम का पोषकीय महत्व : पोषक तत्वों की प्रचुरता के दृष्टिकोण से मशरूम में पोषक तत्व अधिकांश सब्जियों की तुलना में अधिक पाये जाते है। इसकी खेती पोषकीय एवं औषधीय लाभ के लिये की जाती हैं। इसमें विभिन्न प्रकार के पौष्टिक तत्व पाये जाते हैं  जो मानव शरीर के निर्माण, पुन: निर्माण एवं वृद्धि के लिये आवश्यक होते हैं, जिनका संक्षिप्त...

Cultivation Technique of Paddy straw Mushroom भारत जैसे देश में जहॉ की अधिकांश आबादी शाकाहारी है खुम्‍बी का महत्‍व पोषण की दृष्‍टी से बहुत अधिक है । यहां मशरूम का प्रयोग सब्‍जी के रूप में किया जाता है। भारत में खुम्‍बी उत्‍पादकों के दो समुह हैं एक जो केवल मौसम में ही इसकी खेती करते हैं तथा दूसरे जो सारे साल मशरूम उगाते हैं। भारत में व्‍यवसायिक रूप से तीन प्रकार की खुम्‍बी उगाई जाती है। बटन (Button) खुम्‍बी, ढींगरी (Oyster) खुम्‍बी तथा धानपुआल या पैडीस्‍ट्रा (Paddystraw) खुम्‍बी। तीनो प्रकार की खुम्‍बी को किसी भी हवादार कमरे या सेड में आसानी से उगाया जा सकता है। पैडीस्‍ट्रा खुम्‍बी की खेती मुख्‍यत: समुद्री किनारे वाले क्षेत्रों में की जाती है। यह गहरे रंग की तथा बहुत स्‍वादिष्‍ट किस्‍म है  भारत में धान पुआल मशरूम उगाने का सही समय। Sowing Time of Paddy Straw Mushroom in India भारत में धान पुआल मशरूम मई के मध्‍य से सितम्‍बर के मध्‍य तक उगाई जाती है। धान पुआल खुम्‍बी की फसल के लिए 34 से 38 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान तथा 80-85% नमी या आद्रता उपयुक्‍त रहती है। इसे कमरे के अन्‍दर या कमरे के बाहर खुले में, दोनो ही प्रकार से उगाया जाता है।  खुले में धान पुआल मशरूम की खेती। Cultivation of Paddystraw mushroom in open धान पुआल खुम्‍बी को खुले में उगाने के लिए 100 cm लम्‍बी X 60...

  Mushroom cultivation is increasingly becoming popular because it not only meets the dietry requirements but also adds to the income, especially of growers with insufficient land. It is considered to be a very rewarding and fascinating hobby for the retired persons as well as house-wives who can grow mushrooms in small boxes or other containers while attending to household chores. Today, mushroom cultivation faces less difficulties provided the grower will follow simple rules of growing.  It is really amazing that a small quantity of spawn when planted in suitable growing medium can, within almost six weeks, grow into a highly profitable crop inside a room, where no other crop would grow.  Moreover, mushrooms have more uses in modern culinary cuisine than any other food crop. Mushroom cultivation is carried out indoor in any room, shed, basement, garage, etc. which should be well ventilated. However, paddy straw mushroom can be grown outside in shady places also.Of the many mushrooms only three kinds namely button mushroom (Agaricus bisporus), straw mushroom (Voluariella uoluacea) and oyster mushroom (Pleurotus sajor-caju) are suitable for cultivation in India. Button mushroom is grown in winter. The most suitable temperature for the spread of the mycelium is 24-25°C, while 16-18°C is essential for the formation of fruit bodies.Higher temperature is harmful and low...

Cultivation technique of Oyster mushroom  भारत में मशरूम का प्रयोग सब्‍जी के रूप में किया जाता है। खुम्‍बी की कई प्रजातियां भारत मे उगाई जाती है। फ्ल्‍यूरोटस की प्रजातियों को सामान्‍यतया: ढींगरी खुम्‍बी कहते हैं। अन्‍य खुम्बियों की तुलना में सरलता से उगाई जाने वाली ढींगरी खुम्‍बी खाने में स्‍वादिष्‍ट, सुगन्ध्ति, मुलायम तथा पोषक तत्‍वों से भरपूर होती है। इसमे वसा तथा शर्करा कम होने के कारण यह मोटापे, मधुमेह तथा रक्‍तचाप से पीडित व्‍यक्तियों के लिए आर्दश आहार है। भारत में खुम्‍बी उत्‍पादकों के दो समुह हैं एक जो केवल मौसम में ही इसकी खेती करते हैं तथा दूसरे जो सारे साल मशस्‍म उगाते हैं।व्‍यवसायिक रूप से तीन प्रकार की खुम्‍बी उगाई जाती है।  बटन (Button) खुम्‍बी, ढींगरी (Oyster) खुम्‍बी तथा धानपुआल या पैडीस्‍ट्रा (Paddystraw) खुम्‍बी। तीनो प्रकार की खुम्‍बी को किसी भी हवादार कमरे या सेड में आसानी से उगाया जा सकता है। भारत में ढींगरी खुम्‍बी की खेती मौसम के अनुसार अलग-अलग भागों मे की जाती है। ढींगरी मशरूम उगाने का सही समय। Sowing time of Oyster mushroom दक्षिण भारत तथा तटवर्ती क्षेत्रों में सर्दी का मौसम विशेष उपयुक्‍त है। उत्‍तर भारत में ढींगरी खुम्‍बी उगाने का उपयुक्‍त समय अक्‍तुबर से मध्‍य अप्रैल के महीने हैं। ढींगरी खुम्‍बी की फसल के लिए 20 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान त‍था 80-85% आर्द्रता बहुत उपयुक्‍त होती है। आजकल ढींगरी की 12 से...

Production technique of Compost for Button Mushroom Cultivation बटन पशरूम की खेती एक विशेष विधि से तैयार की गई कम्‍पोस्‍ट खाद पर की जाती है। इस कम्‍पोस्‍ट को साधारण अथवा निर्जीवीकरण विधियों से बनाया जाता है। साधारण विधि से कम्‍पोस्‍ट बनाने की तकनीक (Simple method of making compost) साधारण विधि से कम्‍पोस्‍ट बनाने में 20 से 25 दिन का समय लगता है 100 सेंमी लम्‍बी, 50 सेंमी चौडी तथा 15 सेंमी ऊची 15 पेटियों के लिए इस विधि से कम्‍पेस्‍ट बनाने के लिए सामग्री: धान या गेहूं का 10-12 सेंमी लम्‍बाई में कटा हुआ भूसा - 250 किलोग्राम धान या गेहूं की भूसी - 20-25 किलोग्राम अमोनियम सल्‍फेट या कैल्शियम अमोनियम नाईट्रेट - 4 किलोग्राम यूरिया - 3 किलोग्राम जिप्‍सम - 20 किलोग्राम मैलाथियॉन - 10 मिलि लिटर जिस स्‍थान पर कम्‍पोस्‍ट तैयार करनी हो वहां पर गेहूं के भूसे की 8 से 10 इंच मोटी तह बिछाकर उसे पानी से अच्‍छी तरह से भिगो दें। पानी में भीगोने के लगभग 16 से 18 घंटे बाद उसमें जिप्‍सम तथा कीटनाशक को छोडकर बाकी सभी सामग्री अच्‍छी तरह से मिला दें। फिर उस सारी सामग्री का एक मीटर चौडा, एक मीटर ऊचा तथा समायोजित लम्‍बाई का ढेर बना दें। इस ढेर को प्रत्‍येक 3-4 दिन के अन्‍तराल पर हवा लगाने के लिए फर्श पर खोलकर बिछा दें तथा आधा घंटे...

Three types of mushrooms are grown commercially. Button mushroom, Oyster mushroom and Paddy straw mushroom. Among these, button mushroom is the most popular. All three types of mushrooms can be grown easily in any ventilated room or bed. बटन मशरूम कैसे उगाऐं   भारत जैसे देश में जहॉ की अधिकांश आबादी शाकाहारी है खुम्‍बी का महत्‍व पोषण की दृष्‍टी से बहुत अधिक हो गया है । यहां मशरूम का प्रयोग सब्‍जी के रूप में किया जाता है। भारत में खुम्‍बी उत्‍पादकों के दो समुह हैं एक जो केवल मौसम में ही इसकी खेती करते हैं तथा दूसरे जो सारे साल मशरूम उगाते हैं। मौसमी खेती मुख्‍यत: हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू-कशमीर, उत्‍तर प्रदेश की पहाडीयों, उत्‍तर-पश्चिमी पहाडी क्षेत्रों , तमिलनाडु के पहाडी भागों में 2-3 फसलों के लिए तथा उत्‍तर पश्चिमी समतल क्षेत्रो में केवल जाडे की फसल के रूप में की जाती है। पूरे साल खुम्‍बी की खेती सारे देश में की जाती है। चंडीगढ, देहरादून, गुडगावा, उंटी, पूना, चेनई तथा गोवा के आसपास 200 से 5000 टन प्रतिवर्ष खुम्‍बी उगाने वाली निर्यातोन्‍मुखी ईकाठयां लगी हुई है। व्‍यवसायिक रूप से तीन प्रकार की खुम्‍बी उगाई जाती है। बटन (Button) खुम्‍बी, ढींगरी (Oyster) खुम्‍बी तथा धानपुआल या पैडीस्‍ट्रा (Paddy straw) खुम्‍बी। इनमे बटन खुम्‍बी सबसे ज्‍यादा लोकप्रि‍य है। तीनो प्रकार की खुम्‍बी को किसी भी हवादार कमरे या सेड में आसानी से उगाया जा सकता...

Oyster mushroom cultivation ढिंगरी मशरूम समशीतोष्ण कालीन छत्रक है, जिसे वर्ष पर्यन्त उगाया जा सकता हैं। इसकी उपज के लिए तापमान 20 से 30 डिग्री सेंटीग्रेड आवश्यक होता है। प्रदेश में इसका उत्पादन 150 मैट्रिक टन होता है। पोषक तत्व : 100 ग्राम ताजा ढिंगरी मशरूम में निम्न पोषक तत्व पाये जाते हैं ।कार्बोहाइड्रेट - 52 प्रतिशतप्रोटीन - 25 प्रतिशतवसा - 02 प्रतिशतरेशे - 13 प्रतिशतराख - 06 प्रतिशतनमी - 902 प्रतिशत ढिंगरी मशरूम का कैलोरीज मान 34-35 किलो कैलोरीज है। ढिंगरी मशरूम प्रजातियाँ : ढिंगरी मशरूम की कई प्रजातियाँ प्रचलित हैं, जिनमें मुख्य प्रजातियों के नाम, प्रतीक एवं उगाने के समय आवश्यक तापमान निम्न प्रकार है-  प्रजाति का नाम  प्रतीक  तपमान प्लूरोटस सिट्रीनोपिलेटस  P.C. 22-35 डि सें प्लूरोटस साजरकाजू P.503  22-30 डि सें प्लूरोटस फ्लोरिडा  P.F.  18-28 डि सें उत्पादन विधि : ढिंगरी मशरूम को उगाने हेतु भूसे को बिना सड़ाये केवल रासायनिक या गरम जल उपचार बाद बीजाई करके उपज प्राप्त की जाती हैं। इस मशरूम का उत्पादन अनुकूल परिस्थितियों में 20 से 25 दिन में ही प्राप्त हो जाता हैं। ढिंगरी मशरूम के उत्पादन हेतु गेहूँ का ताजा भूसा, जिसकी लंबाई 1-1.5 सेमी हो, जिसमें अन्य फसलों के अवशेष नहीं हो, एवं बारिश से भीगा हुआ नहीं हो, काम में लिया जाता है। भूसे का उपचार : चयनित भूसे को उपचार के बाद बीजाई हेतु काम में लिया जाता है। रासायनिक उपचार विधि में सर्वप्रथम भूसे को प्लास्टिक के...

Appropriate time of sowing of Mushroom बटन खुम्‍बी (Button Mushroom) बटन खुम्‍बी उगानें का समय अक्‍तूबर से मार्च है । इसके बीज की मात्रा कम्‍पोस्‍ट के भार का 2% होती है। October to March is the suitable time for Button Mushroom cultivation in North India. Generally 2 % spawn of the compost is used. धानपुआल खुम्‍बी (Paddy Straw Mushroom) उत्‍तरी भारत में धान पुआल खुम्‍बी उगानें का उचित समय मई के मध्‍य से सितम्‍बर का मध्‍य है । इसके बीज की मात्रा कम्‍पोस्‍ट के भार का 2.5% होती है। Mid of May to Mid of September is suitable for Paddy Straw Mushroom cultivation in Northern India. ढींगरी खुम्‍बी (Oyster Mushroom) ढींगरी खुम्‍बी उगानें का समय अक्‍तूबर से अप्रैल है । इसके बीज की मात्रा गीले भूसे के भार का 5 से 7 प्रतिशत होती है। Dhingri is grown from October to April in most parts of India. ...