Agriculture Knowledge for Everyone

nutrient deficiency Tag

Symptoms and prevention of nutrient deficiency in rabi crops  प्रत्येक पोषक तत्व पौधों के अंदर कुछ विशेष कार्य करने होते हैं। एक पोषक तत्व दूसरे पोषक तत्व का कार्य नहीं कर सकता है। किसी एक पोषक तत्व की सांद्रता जब निश्चित क्रांतिक स्तर से नीचे आ जाती है तो पौधे में उस पोषक तत्व की कमी हो जाती है। इससे पौधे के जीवन की क्रिया में बाधा पड़ती है तथा उसके विभिन्न अंगों खासकर पत्तियों पर तत्व विशेष की कमी के लक्षण दिखाई देते हैं। रबी फसलों मे प्रमुख पोषक तत्‍वों के कार्य, उनकी कमी के लक्षण तथा नि‍वारण के तरीके इस प्रकार है। नाइट्रोजन  मुख्य कार्य नाइट्रोजन कार्बन एवं जल के बाद पौधों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है। यह पौधों का आधारभूत पोषक तत्व है। तथा नाइट्रोजन पौधों की वृद्धि एवं विकास में सहायक हैं। सभी प्रोटीन का आवश्यक अवयवए फसलों की उपज में वृद्धि एवं पौधों में गहरा रंग तरलता में वृद्धि करता है। इससे शाक भाजी का अधिक उत्पादन संभव है। यह पौधों द्वारा कार्बोहाइड्रेट के उपयोग में योगदान देता है। यह पौधों में क्लोरोफिल, अमीनो अम्ल, प्रोटीन, न्यूक्लिक अम्ल, विटामिन, हार्मोन एवं जीव द्रव्य की संरचना में सक्रिय भाग लेता है। नाइट्रोजन की कमी के लक्षण गेहूं, जौ आदि पत्तियां भूरी पड़कर सूख जाती हैं और सूख कर गिर जाती हैं। पौधों...