09 Oct मूंगफली की खेती की आधुनिक तकनीक
Modern techniques of Groundnut cultivation मूँगफली (peanut) एक ऐसी फसल (crop) है जिसका कुल लेग्युमिनेसी होते हुये भी यह तिलहनी के रूप मे अपनी विशेष पहचान बनाये हुये है। इसमे गुणशुत्रो की संख्या 2n=4x=40 होती है। मूँग फली के दाने मे 48-50 % वसा और 22-28 % प्रोटीन पायी जाती है मूँगफली की खेती 100 सेमी वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में आसानी से की जा सकती है। उत्तर प्रदेश मे मूंग्फली की खेती मुख्य रूप से झांसि, हरदोई, सीतापुर, उन्नव आदि जिलो मे होती है। मूंगफली की खेती (cultivation) करने से भूमि की उर्वरता भी बढ़ती है। यदि किसान भाई मूंगफली की आधुनिक खेती करता है तो उस से किसान की भूमि सुधार के साथ किसान कि आर्थिक स्थिति भी सुधार जाती है। मूंगफली का प्रयोग तेल के रूप मे कापडा उधोग एवम बटर बनाने मे किया जाता है जिससे किसान भाई अपनी आर्थिक स्थिति मे भी सुधार कर सकते है। मूंगफली की आधुनिक खेती के बारे मे अधिक जानकारी इस प्रकार है- मूँगफली के लिए बीज दर, बुवाई क समय, एवम बुवाई हेतू दूरियां किसान भाई को मूंगफली की बुवाई हेतू बीज की मात्रा 70-80 किग्रा.।हेo रखते है। यदि किसान भाई मूंगफली की बुवाई कुछ देरी से करना चाहाता है तो बीज की मात्रा को आवश्यकता अनुसार बढ़ा लेना चाहिये मूंगफली की बुवाई का समय जून...