Agriculture Knowledge for Everyone

pests of potato Tag

5 Major pests causing severe damage in Potato crop and their management आलू भारत की एक महत्वपूर्ण फसल है। आलू के उत्पादन में विश्वभर में चीन के बाद भारत का दूसरा स्थान है। वर्ष 2010-11 के सरकारी आंकड़ो के अनुसार भारत में आलू का क्षेत्रफल 1.86 मिलियन हेक्टेयर है जिससे लगभग 42.34 मिलियन टन उत्पादन होता है। लेकिन भारत में आलू की उत्पादकता (22 टन/हे.) विश्व के कई देशों के मुक़ाबले कम है। खेतों तथा भंडरगृह में लगने वाले रोग एवं कीट आलू को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं। गंभीर संक्रमण की स्थिति में आलू की फसल को कीटों द्वारा 40-50 प्रतिशत तक नुकसान होता है। आलू की खेती के दौरान इस पर कई प्रकार के कीड़े का आक्रमण होता है। यदि हमें आलू की ज्यादा पैदावार चाहिए तो उसके लिए इन कीटों का प्रबंधन बहुत ही आवश्यक है। इस लेख में आलू के कुछ प्रमुख कीटों से होने वाले नुकसान एवं इनके प्रबंधन हेतु किए जाने वाले उपायों का विस्तृत रूप से उल्लेख किया गया है। 1. माहुं या चेंपा (Aphids) माहुं कीट एक सर्वव्यापी व बहुभक्षी कीट है। ये रस चूसने वाले कीट की श्रेणी में आते हैं। माइजस परसिकी (Myzus persicae) व एफिस गौसिपी (Aphis gossypii) नामक मांहू आलू की फसल पर प्रत्यक्ष रूप से तो ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते परंतु...