Agriculture Knowledge for Everyone

urarad ki kheti Tag

Disease management in Blackgram (Urdbean) for quality seed production.   Healthy crop and seed of blackgram भारत में उड़द दलहन की एक महत्वपूर्ण फसल है। यह शाकाहारी जनसंख्या के लिये प्रोटीन, खनिजो एवं विटामिनों का एक प्रमुख श्रोत है। इसमें फॉस्फोरिक अम्ल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। गुणवत्ता वालें बीज के उत्पादन के लिये स्वस्थ फसल का महत्व निर्विवादित है। इस फसल में कवक, जीवाणु एवं विषाणु इत्यादि कारकजीवों द्वारा अनेक रोग उत्पन्न होते है।  उड़द के अच्छे उत्पादन के लिये फसल में निम्नांकित रोगों का उचित प्रबन्धन करना चाहिये- उड़द दलहन में एन्थ्रेक्नोज रोग (Anthracnose Disease)  यह रोग कोलेटोट्राइकम लिण्ड़ेमुथियानम (Colletotrichum lindemuthianum) कवक की वजह से होता है। इस रोग में कवक पौधें के सभी भूमि के ऊपर वाले भागों पर आक्रमण करता है। यह रोग पौधे की बढवार के किसी भी समय हो सकता है। इस रोग में गहरे रंग के केन्द्र व चमकीलें लाल व नारंगी रंग के किनारों वाले काले, गोलाकार, धसें हुये धब्बें पत्तियों तथा फलियों पर बनते है। गम्भीर संक्रमण में प्रभावित पौधें के भाग फट जाते है। बीज अंकुरण के तुरन्त बाद होने वाले संक्रमण में प्रभावित नव अंकुरित पौधें झुलस जाते है। रोगकारक बीज एवं पादप अवशेष पर उत्तरजीवी होता है। यह रोग वायु जनित बीजाणुओं द्वारा फैलता है। ठण्ड़े एवं आर्द्र मौसम में यह रोग अधिक...