Agriculture Knowledge for Everyone

Vegetable Nursery Tag

Technique of preparing healthy seedlings of vegetables Watering of nursery beds should be stopped 5 to 8 days before transplanting the plants in the field and shade net etc. should also be removed. This process is called hardening. The plants should be watered a day before they are taken out from the beds. So that the roots do not get damaged while removing the plants. Hardening helps plants withstand adverse environments such as low temperatures, high temperatures and hot dry air. नर्सरी एक जगह है, जहां अंकुर, पौधे, पेड़, झाड़ियाँ और अन्य पौधों की सामग्री को तब तक उगाया और बनाए रखा जाता है जब तक वे स्थायी स्थान पर  रोपण के लिए तैयार नहीं हो जाते हैं नर्सरी प्रबंधन एक तकनीकी और कौशल उन्मुख कार्य है जिसमें गुणवत्तापूर्ण पौध के उत्पादन के लिए विभिन्न चरणों में उचित ध्यान देने की आवश्यकता होती है। कुछ सब्जियों को उनकी शुरुआती वृद्धि अवधि के दौरान विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। ये ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें सीधे खेत में नहीं बोया जा सकता है। एक प्रारंभिक चरण के अंकुरों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है जो केवल नर्सरी में संभव है. सब्जीयो की नर्सरी या पौद का उद्देश्य बेहतर गुणवत्ता एवं वांछित संख्या में पौध का उत्पादन। सही समय एवं सस्ती लागत पर वांछित पौधों का...

वर्षाकालीन मौसम में सब्जियों की नर्सरी सब्जियों में कुछ फसलें ऐसी है जिनके बीज को सीधे खेतों में बोया जाता है, क्योंकि इन फसलों में रोपाई के समय जो आघात लगता है, उसको सहने की क्षमता नहीं होती, जैसे- भिण्डी, बरबटी, सेम आदि, दूसरी तरफ कुछ फसलें ऐसी हैं, जिनके पौधे तैयार कर खेत में रोपाई की जा सकती है, जैसे- टमाटर, बैंगन, मिर्च, प्याज, फूलगोभी आदि। इन सब्जियों के पौधा में रोपाई के समय लगने वाले आघात को सहने की क्षमता पायी गई है। अत: इन पौधों के बीजों को शुरू में पौधशाला (नर्सरी) में बोया जाता है खरीफ या वर्षाकालीन मौसम में सब्जियों की फसलें लेने हेतु सब्जियों की नर्सरी में ऊपर उथली क्यारियां बनाते हैं। सब्जी के पौधे योग्य आकार की ट्रे (2 मी.x 1 मी.) या विभिन्न प्रकार के उथले गमलों में भी उगाये जा सकते हैं। जहां तक हो सके नर्सरी या पौध शाला पानी के स्त्रोत के पास हो और पानी के निकास की उचित व्यवस्था भी हो। नर्सरी की मिट्टी ऐसी होनी चाहिए, जो भुरभुरी हो, जिसमें पोषक तत्व पर्याप्त हो, पानी अच्छी तरह सोख सके एवं ऊपरी सतह सूख सके।  नर्सरी में क्यारियां बनाते समय ध्यान रखें कि क्यारियों की चौड़ाई एक मीटर हो, कदापि एक मीटर से ज्यादा न हो ताकि नर्सरी में निंदाई-गुड़ाई पौधों को बिना...

Techniques to grow seedlings of vegetable crops अधिकतर सब्जी फसलें जैसे की टमाटर वर्गीय, गोभी वर्गीय व प्याज वर्गीय जिनके बीज छोटे व पतले होते है, उनकी स्वस्थ व उन्नत पौध तैयार कर लेना ही आधी फसल उगाने के बराबर हिता है । स्वस्थ पौध तैयार करने के लिए पौधशाला के स्थान का चयन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है । इससे जुडी हुई अन्य बातें निम्नलिखित हैं : पौधशाला का स्थान पानी के स्रोत के समीप , ऊँचाई पर होना चाहिए जहां से पानी का निकास उचित हो सके तथा भूमि दुमट बलुई होनी चाहिए जिसका पीएच मान लगभग 6.5 हो।  पौधशाला खुले में होना चाहिए जहां सूर्य की पहली किरण पहुचे और स्थान देखरेख की दृष्टि से भी निकट होना में होना चाहिए पौधशाला, खेत के किनारे पर होना चाहिए ताकि कृषि कार्यो में रुकावट न आए। यदि भूमि का पहली बार उपयोग किया जा रहा है तो इसे फफूँद रहित करने के लिये फारमैलिडहाइड नामक रसायन से उपचार करना अति आवश्यक है । इसका 25 मि.लि. का एक लिटर पानी में घोल बनाएं तथा पौधशाला के लिए चुने गए स्थान को अच्छी तरह छिड‌काव कर भिगोए । तत्पश्चात इस स्थान को पोलीथिन की चादर से अच्छी तरह ढक दे । लगभग एक सप्ताह पश्चात पोलीथिन चादर को हटाकर इस जगह की अच्छी तरह से 3 – 4 बार जुताई व...