Agriculture Knowledge for Everyone

weeds in vegetable Tag

Weed Problems and Solutions in Vegetable Crops सब्जियों में खरपतवार की समस्या अन्य फसलों से अधिक होती है|क्योंक - सब्जी की फसल को अन्य फसलों की अपेक्षा प्रारम्भ में अधिक दुरी पर लगाते हैं जिससे खरपतवार की बढवार के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त होता है और वे अधिक वृद्धि करते हैं। जैसे धान 10 – 15 सेमी., खीरा 1& 2 मी., गेंहू 10 & 20 सेमी., करेला 5 & 2 मीटर। सब्जी की फसलों को अधिक उर्वरक की आवश्यकता होती है जो खरपतवारों की वृद्धि को प्रोत्साहित करते हैं। सब्जी में कम मात्रा में परन्तु थोड़े समय बाद ही सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है जिससे खरपतवारों के बीज आसानी से अंकुरित हो जाते हैं। सब्जी के पौधों की बढ़वार धीरे होने से खरपतवारों को उगने में सहायता मिलती है। सब्जी में किसान सामान्यत: अधिक मात्रा में सड़े गोबर खाद का प्रयोग करते हैं ये अंतत: खरपतवार की वृद्धि में सहायक होते हैं। अधिकांश सब्जियां प्रारम्भ में धीमी गति से वृद्धि करने वाली होती हैं अत: वे खरपतवारों की वृद्धि के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करती हैं। जब खरपतवारों की संख्या अधिक हो जाती है तो सब्जियाँ उनके साथ प्रतियोगिता नहीं कर पाती हैं। खरपतवार के मुख्य लक्षण ये प्राकृतिक रूप से स्थाई प्रवृति वाले होते हैं। ये एक, दो तथा बहुवर्षीय होते हैं। इनमें स्व पुनर्जीवित होने की क्षमता होती है। इनमें...